लाइव न्यूज़ :

स्पेन ने जॉर्डन को 3-1 से, पुर्तगाल ने नाइजीरिया को 4-0 से और घाना ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 21:52 IST

FIFA World Cup 2022: दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान में उतरी पुर्तगाल की टीम ने नाइजीरिया को 4-0 से हराया। इस मैच में ब्रूनो फर्नांडेस ने दो गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देफाटी ने शानदार लय में होने का सबूत देते हुए मैच के 13वें मिनट में गोल किया।जॉर्डन के लिए मैच के आखिरी लम्हों में हमजा अल-दर्दौर ने सांत्वना गोल किया।क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान में उतरी पुर्तगाल की टीम ने नाइजीरिया को 4-0 से हराया।

FIFA World Cup 2022: युवा खिलाड़ी अंसू फाटी के शानदार खेल के दम पर स्पेन ने फीफा विश्व कप के अपने आखिरी अभ्यास मैच में जॉर्डन को 3-1 से शिकस्त दी । राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे फाटी ने शानदार लय में होने का सबूत देते हुए मैच के 13वें मिनट में गोल किया।

टीम के लिए गेवी पेज और निको विलियम्स ने भी गोल दागे। एक समय स्पेन के लिए सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड बनाने वाले फाटी ने अक्टूबर 2020 के बाद किसी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। जॉर्डन के लिए मैच के आखिरी लम्हों में हमजा अल-दर्दौर ने सांत्वना गोल किया।

दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान में उतरी पुर्तगाल की टीम ने नाइजीरिया को 4-0 से हराया। इस मैच में ब्रूनो फर्नांडेस ने दो गोल दागे। टीम के लिए गोंकालो रामोस और जोआओ मायरियो भी गोल किये। रोनाल्डो पेट की परेशानी के कारण बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।

अन्य अभ्यास मैचों में रूस की जगह विश्व कप में शामिल होने वाले घाना ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया। विश्व कप के लिए 36 साल बाद क्वालीफाई करने वाले कनाडा ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान को 2-1 से मात दी।

टॅग्स :फीफा विश्व कपक्रिस्टियानो रोनाल्डोSpain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने रिटायरमेंट प्लान का कर दिया ऐलान, 2026 वर्ल्ड कप होगा उनका आखिरी विश्वकप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!