लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Qatar 2022: फ्रांस, ब्राजील के बाद पुर्तगाल अंतिम 16 में, क्रिस्टियानो रोनाल्डो फेल, इस खिलाड़ी ने किया धमाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2022 11:30 IST

FIFA World Cup Qatar 2022: ब्रूनो फर्नांडिस के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देरोनाल्डो ने अपने हाथ हवा में खोल दिये और फर्नांडिस को गले लगाया। पुर्तगाल टीम फ्रांस और ब्राजील के बाद अंतिम 16 में पहुंचने वाली तीसरी टीम है।पुर्तगाल के 39 वर्ष के डिफेंडर पेपे विश्व कप में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

FIFA World Cup Qatar 2022: पांच बार के चैंपियन ब्राजील, फ्रांस और पुर्तगाल अंतिम 16 में पहुंच गए हैं। सबसे पहले फ्रांस की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश था। ब्राजील ने स्विटजरलैंड को 1-0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई। 

ब्रूनो फर्नांडिस के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले गोल के बाद जिस तरह जश्न मनाते दिखे, ऐसा लगा कि गोल उन्होंने किया है लेकिन वास्तव में अंतिम टच फर्नांडिस का था। बायीं ओर से फर्नांडिस का शॉट रोनाल्डो के सिर के ऊपर से निकलकर गोल के भीतर गया।

रोनाल्डो ने अपने हाथ हवा में खोल दिये और फर्नांडिस को गले लगाया। मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर बार बार क्लोज अप रिप्ले दिखाया गया। फर्नांडिस ने स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी स्पॉट पर एक और गोल किया । आखिरी मिनट में वह गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन गेंद पोस्ट से टकराकर बाहर निकल गई और वह हैट्रिक से चूक गए।

पहले मैच में घाना को 3 . 2 से हराने वाली पुर्तगाल टीम फ्रांस और ब्राजील के बाद अंतिम 16 में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। उरुग्वे के दो मैचों में एक अंक है और उसे आगे बढ़ने के लिये शुक्रवार को घाना को हराना होगा। इस मैच में पुर्तगाल के 39 वर्ष के डिफेंडर पेपे विश्व कप में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रोजर मिला है जो 1994 में 42 वर्ष की उम्र में कैमरून के लिये खेले थे । मैच के दौरान एक दर्शक रंग बिरंगा ध्वज लिये मैदान पर उतर पड़ा जिसने सुपरमैन वाली नीली टीशर्ट पहन रखी थी जिस पर लिखा था ,‘‘ सेव यूक्रेन ’’।

सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और बाहर ले गए । इससे पहले उसने झंडा जमीन पर रख दिया था । रैफरी ने बाद में झंडा उठाकर साइड में रखा जहां से कर्मचारी उसे उठाकर ले गए । उस व्यक्ति की टीशर्ट के पीछे लिखा था ,‘ ईरानी महिलाओं के लिये सम्मान ’’। 

 

टॅग्स :फीफा विश्व कपPortugalक्रिस्टियानो रोनाल्डोफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!