लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: मौजूदा चैम्पियन फ्रांस को बड़ा झटका, टीम का ये स्टार फुटबॉल खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

By भाषा | Updated: November 20, 2022 11:46 IST

फ्रांस के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी करीम बेंजेमा फीफा विश्व कप से बाहर हो गए हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के बाद रियाल मैड्रिड के इस स्ट्राइकर को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस फुटबॉल टीम के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा फीफा वर्ल्ड कप से बाहर।बायीं जांघ की ‘क्वाड्रीसेप्स’ मांसपेशियों में खिंचाव के बाद बेंजेमा को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।बेंजेमा को इस चोट से उबरने में करीब तीन हफ्ते का समय लग सकता है।

दोहा: गत चैम्पियन फ्रांस की विश्व कप उम्मीदों को करारा झटका लगा क्योंकि टीम के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान बायीं जांघ में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये। बेंजेमा का विश्व कप जीतने का सपना कतर में एक भी मैच खेले बिना ही खत्म हो गया।

फ्रांस फुटबॉल महासंघ (एफएफएफ) ने कहा, ‘‘करीम बेंजेमा विश्व कप से बाहर हो गये हैं। ’’ महासंघ ने कहा, ‘‘बायीं जांघ की ‘क्वाड्रीसेप्स’ मांसपेशियों में खिंचाव के बाद रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर को विश्व कप से बाहर होने के लिये बाध्य होना पड़ा। ’’

बेंजेमा टीम के साथ पहले पूर्ण ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा ले रहे थे लेकिन बायीं जांघ में दर्द महसूस करने के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा। एफएफएफ ने कहा कि उन्हें इससे उबरने के लिये तीन हफ्ते लेंगे। महासंघ ने कहा, ‘‘वह दोहा में एक अस्पताल में एमआरआई स्कैन के लिये गया, जिसमें दुर्भाग्य से इस खिंचाव की पुष्टि हुई है। ’’

बेंजेमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने कभी भी अपने जीवन में हार नहीं मानी है लेकिन आज रात मुझे टीम के बारे में सोचना होगा जैसा मैंने हमेशा किया है।’’

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!