लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप: दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर ब्राजील क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, नेमार की मैदान पर दमदार वापसी

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2022 10:46 IST

ब्राजील फीफा विश्व कप-2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। दक्षिण कोरिया के साथ राउंड-16 मुकाबले में नेमार सहित अन्य ब्राजीलियाई खिलाड़ियों ने कुल चार गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देफीफा विश्व कप के राउंड 16 मुकाबले में दक्षिण कोरिया पर ब्राजील की जीत।ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को मुकाबले में 4-2 से हराया, नेमार ने भी चोट के बाद वापसी करते हुए दागा गोल।ब्राजील का मुकाबला अब क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से होगा।

दोहा: पांच बार के चैंपियन ब्राजील ने कतर में जारी फीफा विश्व कप 2022 के राउंड-16 मुकाबले में मंगलवार देर रात दक्षिण कोरिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फुटबॉल की दुनिया में अपने दमदार कद के अनुसार प्रदर्शन करते हुए ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया।

कतर के स्टेडियम 974 में खेले गए 16 राउंड के इस मुकाबले में ब्राजील के चार गोल अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। खास बात ये रही है कि चोट से उबरने के बाद नेमार भी इस मैच के लिए मैदान में उतरे और पेनल्टी पर एक गोल दागा। 

ब्राजील की ओर से दक्षिण कोरिया के खिलाफ सभी गोल पहले हाफ में ही दागे गए। ब्राजील का मुकाबला अब क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से होगा जिसने कल ही जापान को 3-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है। 

नेमार ने दागा ब्राजील के लिए 76वां गोल

दक्षिण कोरिया के खिलाफ राउंड-16 मुकाबले में ब्राजील को बढ़त 7वें मिनट में ही मिल गई जब विनिसियस जूनियर ने गोल किया। इसके बाद 13वें मिनट में पेनल्टी पर नेमार ने गोल कर ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया। यह नेमार का ब्राजील के लिए 76वां गोल भी रहा। इस गोल के साथ नेमार अब दिग्गज पूर्व ब्राजीलियाई खिलाड़ी पेले के 77 गोलों के रिकॉर्ड से बस एक कदम पीछे है।

मैच में ब्राजील के लिए तीसरा गोल रिचार्लिसन ने 29वें मिनट में किया और फिर चौथा गोल लुकास पैक्वेटा ने 36वें मिनट में दागा। 

कोरिया की ओर से एकमात्र गोल पेक सेयुंग-हो ने 76वें मिनट में किया। नेमार ने मैच के बाद कहा, 'मैं बेहद डरा हुआ था। इस तरह की चोट के बाद वापसी करना बेहद मुश्किल होता है। मैं पूरी रात रो रहा था। मेरे परिवार को पता है कि मैं किस चीज से गुजर रहा था। लेकिन अंत में सब कुछ सही रहा। फिजियोथेरेपी कराना सफल रहा।'

टॅग्स :फीफा विश्व कपनेमारBrazilदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!