लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Semifinal: मेसी और अल्वारेज के शानदार गोल से अर्जेंटिना फाइनल में, क्रोएशिया को 3-0 से रौंदा

By अनिल शर्मा | Updated: December 14, 2022 07:36 IST

अल दायेन के लुसैल स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही अक्रामक रहा। उसने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली जिसके बाद क्रोएशिया को कोई मौका नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपहले सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही अक्रामक दिखे। पहले हाफ में ही अर्जेंटिना ने 2-0 की बढ़त बना ली थी।अर्जेंटीना ने 2014 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अल्वारेज और लियोनेल मेसी के गोल के दम पर अर्जेंटीना की टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने एकतरफा मुकाबले में क्रोएशिया को 3-0 से रौंदा। मेसी ने इस मुकाबले में शानदार गोल दागा। संभवत: आखिरी बार खेल रहे मेस्सी का यह दूसरा विश्व कप फाइनल होगा। इससे पहले 2014 में अर्जेंटीना को फाइनल में जर्मनी ने हराया था।

अल दायेन के लुसैल स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले के पहले हाफ में क्रोएशियाई आक्रामक रहा, लेकिन 34वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी से गोल दागकर पूरा पासा ही पलट दिया। 5 मिनट बाद ही अल्वारेज ने दूसरा गोल दागकर क्रोएशिया को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद क्रोएशिया को कोई मौका नहीं दिया।

गौरतलब है कि इस शानदार जीत की बदौलत अर्जेंटीना ने 2014 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। खिताब के लिए अर्जेंटीना की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता फ्रांस या मोरक्को से होगी जो 18 दिसंबर को भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे खेला जाएगा। यह लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप में 26वां मैच होगा।

लियोनेल मेसी ने इसके साथ ही अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी ग्रेबियल बतिस्तुता का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेसी फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले अर्जेंटीनाई प्लेयर बन गए हैं। बतिस्तुता के नाम वर्ल्ड कप में 10 गोल हैं जबकि मेसी के 11 हो चुके हैं। दिवंगत डिएगो मारडोना के नाम वर्ल्ड कप में 8 गोल हैं।

टॅग्स :फीफा विश्व कपArgentinaफुटबॉलFootball
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!