लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर: फिडे ने शतरंज ओलंपियाड 2021 तक किया स्थगित, विश्वनाथन आनंद, कोनेरू हम्पी को लेना था हिस्सा

By भाषा | Updated: March 25, 2020 14:37 IST

Chess Olympiad: फिडे ने कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए शतरंज ओलंपियाड को किया 2021 तक स्थगित करने का ऐलान, विश्वनाथन आनंद को लेना था हिस्सा

Open in App
ठळक मुद्देफिडे शतरंज ओलंपियाड 5 से 17 अगस्त तक मॉस्को और खांति मेनसिस्क में होनी थीशतरंज ओलंपियाड में विश्वनाथन आनं और कोनेरू हम्पी को लेना था हिस्सा

चेन्नई:शतरंज की विश्व नियामक इकाई फिडे ने कोविड 19 के कारण पांच से 17 अगस्त तक मॉस्को में होने वाला ओलंपियाड 2021 तक स्थगित कर दिया है। फिडे ने एक बयान जारी करके कहा कि ओलंपियाड और फिडे कांग्रेस जो अगस्त में मॉस्को और खांति मेनसिस्क में होनी थी, अब उन्हीं जगहों पर 2021 में होगी।

बयान में कहा गया,‘‘शतरंज ओलंपियाड फिडे का काफी लोकप्रिय टूर्नामेंट है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं जिनमें खिलाड़ी, कोच, अधिकारी और दर्शक शामिल है।’’

इसमें कहा गया,‘‘यह दुनिया भर में खेल को लोकप्रिय बनाने के लिये भी है। फिलहाल हम कोविड 19 महामारी और लोगों पर उसके प्रभाव से चिंतित हैं।’’ ओलंपियाडमें पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और कोनेरू हम्पी ओपन और महिला वर्गमें भारत की अगुवाई करने वाले थे। 

कोरोना वायरस का असर दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताओं पर पड़ा है और इसकी वजह से अब तक टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित करना पड़ा तो वहीं आईपीएल पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। इस घातक वायरस से अब तक दुनिया भर में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसशतरंजविश्वनाथन आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!