लाइव न्यूज़ :

Euro 2024: 6 ग्रुप और 24 टीम, यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप ड्रॉ निकला, 14 जून से 14 जुलाई तक आयोजन, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2023 11:35 IST

Euro 2024: सितंबर में कोच जूलियन नेगल्समैन के जर्मनी के साथ जुड़ने के बाद से टीम ने दो मैत्री मैच गंवाए हैं जबकि टीम को 2023 में 13 मैत्री मैच में से छह में हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देग्रुप बी में गत चैंपियन इटली और स्पेन एक बार फिर भिड़ते हुए नजर आएंगे।टूर्नामेंट की इन दो सबसे सफल टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप के पिछले चार में से तीन खिताब जीते हैं।ग्रुप की दो अन्य टीम क्रोएशिया और अल्बानिया हैं।

Euro 2024: मेजबान जर्मनी को अगले साल होने वाली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के शनिवार को हुए ड्रॉ में हंगरी, स्कॉटलैंड और स्विट्जरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। जर्मनी के लिए 2023 का साल निराशाजनक रहा और टीम 2024 में बेहतर प्रदर्शन के साथ अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी।

सितंबर में कोच जूलियन नेगल्समैन के जर्मनी के साथ जुड़ने के बाद से टीम ने दो मैत्री मैच गंवाए हैं जबकि टीम को 2023 में 13 मैत्री मैच में से छह में हार का सामना करना पड़ा। इस 24 टीम के टूर्नामेंट के ग्रुप बी में गत चैंपियन इटली और स्पेन एक बार फिर भिड़ते हुए नजर आएंगे।

टूर्नामेंट की इन दो सबसे सफल टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप के पिछले चार में से तीन खिताब जीते हैं। ग्रुप की दो अन्य टीम क्रोएशिया और अल्बानिया हैं। ग्रुप सी में इंग्लैंड, डेनमार्क, स्लोवेनिया और सर्बिया को जगह मिली है जबकि ग्रुप डी में फ्रांस, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड के अलावा एक प्ले ऑफ (पोलैंड, एस्टोनिया, वेल्स या फिनलैंड में से एक) विजेता को शामिल किया गया है।

ग्रुप ई में बेल्जियम, रोमानिया और स्लोवाकिया का साथ एक प्ले ऑफ विजेता देगा जो इजराइल, आइसलैंड, बोस्निया-हर्जेगोविना और यूक्रेन में से एक होगा। ग्रुप एफ में भी पुर्तगाल, तुर्की, चेक गणराज्य के साथ एक प्ले ऑफ विजेता (जॉर्जिया, लग्जमबर्ग, यूनान और कजाखस्तान में से एक) को जगह मिली है। यूरो 2024 का आयोजन 14 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा।

टॅग्स :जर्मनीफीफाफ़्रांसइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!