लाइव न्यूज़ :

English Premier League: न्यूकासल के हाथों 6-1 से करारी हार झेलने के बाद टोटेनहैम ने की वापसी, मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-2 से ड्रॉ पर रोका, 33 मैचों में 54 अंक लेकर पांचवें स्थान पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 13:53 IST

English Premier League: न्यूकासल के हाथों 6-1 से करारी हार झेलने के बाद यूनाइटेड के खिलाफ भी टोटेनहैम पहले हाफ में दो गोल से पीछे चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-2 से ड्रॉ पर रोका। पेड्रो पोरो ने 56वें मिनट में टोटेनहैम के लिए पहला गोल किया जबकि सोन ह्युंग-मिन ने 79 वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।यूनाइटेड की तरफ से इससे पहले जादोन सांचो और मार्कस रैशफोर्ड गोल किए थे।

English Premier League: टोटेनहैम ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने और दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-2 से ड्रॉ पर रोका। चार दिन पहले न्यूकासल के हाथों 6-1 से करारी हार झेलने के बाद यूनाइटेड के खिलाफ भी टोटेनहैम पहले हाफ में दो गोल से पीछे चल रहा था।

दूसरे हाफ में उसने हालांकि अच्छी वापसी की। पेड्रो पोरो ने 56वें मिनट में टोटेनहैम के लिए पहला गोल किया जबकि सोन ह्युंग-मिन ने 79 वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। यूनाइटेड की तरफ से इससे पहले जादोन सांचो और मार्कस रैशफोर्ड गोल किए थे।

यूनाइटेड इस मैच में अंक बांटने के कारण चौथे स्थान पर खिसक गया है क्योंकि न्यूकासल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एवर्टन को 4-1 से पराजित करके तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। न्यूकासल के 32 मैचों में 62 अंक हो गए हैं जबकि यूनाइटेड के 31 मैचों में 60 अंक हैं। टोटेनहैम 33 मैचों में 54 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

भारत के अंडर-17 ने अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिलिनो अंडर-16 को हराया

भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम ने अपने स्पेन दौरे में मेड्रिड में खेले गए एक अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिलिनो अंडर-16 टीम को 2-1 से हराया। भारत की अंडर 17 फुटबॉल टीम थाईलैंड में जून में होने वाले एएफसी अंडर 17 एशियाई कप की तैयारियों के लिए इस समय स्पेन में है और वहां अभ्यास मैचों के जरिए अपनी तैयारी कर रही है।

गुरुवार को खेले गए इस मैच में थंगलसौन गंगटे और लालपेख्लुआ ने भारत के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल किए। स्थानीय टीम की तरफ से एकमात्र गोल टालोन ने किया। पहला हाफ गोल रहित छूटने के बाद स्पेन की टीम ने दूसरे हाफ के शुरू में आक्रामक रवैया अपनाया।

लेकिन वह भारत था जिसने पहले बढ़त हासिल की। गंगटे ने कोरोउ के पास पर भारत के लिए पहला गोल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने इसके बाद फिर से अच्छा मूव बनाया और लालपेख्लुआ को पास दिया जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की।

टॅग्स :फुटबॉलइंग्लैंडChelsea
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!