लाइव न्यूज़ :

English Premier League: न्यूकासल ने लीसेस्टर के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला, 20 साल में पहली बार चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2023 12:20 IST

English Premier League: लीसेस्टर पर निचली लीग में खिसकने का खतरा बरकरार है। टीम को अगर दूसरे टीयर की लीग में खिसकने से बचना है तो अपने अंतिम मैच में हर हाल में वेस्ट हैम को हराना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देन्यकासल अभी 37 मैच में 70 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है।लीसेस्टर इतने ही मैच में 31 अंक के साथ बीच टीम की तालिका में 18वें स्थान पर है।

English Premier League: न्यूकासल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में लीसेस्टर के साथ गोल रहित ड्रॉ खेलकर 20 साल में पहली बार चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। इस ड्रॉ का मतलब है कि रविवार को चेल्सी के खिलाफ सत्र के अंतिम मुकाबले में हार की स्थिति में भी टीम शीर्ष चार में बनी रहेगी।

इस बीच लीसेस्टर पर निचली लीग में खिसकने का खतरा बरकरार है। टीम को अगर दूसरे टीयर की लीग में खिसकने से बचना है तो अपने अंतिम मैच में हर हाल में वेस्ट हैम को हराना होगा। न्यकासल अभी 37 मैच में 70 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है जबकि लीसेस्टर इतने ही मैच में 31 अंक के साथ बीच टीम की तालिका में 18वें स्थान पर है।

एम्पोली से हारा यूवेंटस, अंकों का जुर्माना भी लगा

यूवेंटस के लिए सोमवार का दिन काफी बुरा रहा जब 10 अंक की पेनल्टी लगने के बाद उसे सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में एम्पोली के खिलाफ 4-1 से हार सामना करना पड़ा जिससे उसकी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा। मैच शुरू होने से पहले ही खातों में गड़बड़ी के कारण यूवेंटस पर 10 अंक का जुर्माना लगाया गया जिससे टीम सिरी ए में सातवें स्थान पर खिसक गई।

टीम अब चौथे स्थान पर चल रहे एसी मिलान से पांच अंक पीछे है। यूवेंटस को अब सिर्फ दो मैच खेलने हैं। टीम अपने अगले मैच में अगले सप्ताहांत मिलान की मेजबानी करेगी। यूवेंटस की टीम हालांकि अंकों के जुर्माने के खिलाफ अपील कर सकती है। दिन के एक अन्य मैच में रोमा को सालेरनिटाना ने 2-2 से बराबरी पर रोका।

टॅग्स :फुटबॉलमैनचेस्टर युनाइटेड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!