लाइव न्यूज़ :

डूरंड कप: हैदराबाद एफसी के सामने गोकुलम की कड़ी चुनौती

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:12 IST

Open in App

कल्याणी, 15 सितंबर असम राइफल्स के खिलाफ 5-0 की एकतरफा जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हैदराबाद एफसी को गुरुवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने अगले मैच में आईलीग की दिग्गज टीम गोकुलम केरल की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

हैदराबाद एफसी को असम राइफल्स के खिलाफ ग्रुप डी के पहले मैच में जीत दर्ज करने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी लेकिन गोकुलम केरल के खिलाफ उसकी राह आसान नहीं होगी।

गत चैंपियन गोकुलम की टीम डूरंड कप में अपनी मजबूत टीम के साथ उतरी है जिसके चार विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

गोकुलम ने अपने पहले मैच में आर्मी रेड से 2-2 से ड्रॉ खेला था जिससे ग्रुप डी में अब भी तीन टीमों के पास नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।

हैदराबाद एफसी की युवा टीम ने अपने पहले मैच में प्रभावी प्रदर्शन किया है लेकिन केरल की टीम के खिलाफ उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!