लाइव न्यूज़ :

जोकोविच, फेडरर, ओसाका, बार्टी का नाम तोक्यो ओलंपिक प्रवेश सूची में

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:39 IST

Open in App

विंबलडन, एक जुलाई (एपी) सर्बिया के नोवाक जोकोविच, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, जापान की नाओमी ओसाका और आस्ट्रेलिया ऐश बार्टी तोक्यो ओलंपिक की प्रवेश सूची में शामिल हैं जिसकी घोषणा गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने की।

आईटीएफ ने हालांकि कहा, ‘‘प्रवेश सूची में अब भी बदलाव हो सकता है।’’

फेडरर ने पिछले सप्ताहांत कहा था कि वह 11 जुलाई को विंबलडन के खत्म होने का इंतजार करेंगे और उसके बाद फैसला करेंगे कि वह जापान जाना चाहेंगे या नही।

जोकोविच ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ‘गोल्डन स्लैम’ पूरा करने की कोशिश करेंगे जिसे 1988 में स्टेफी ग्राफ ही पूरा कर पाई थी जब उन्होंने एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने के अलावा ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक भी जीता था।

जोकोविच इस साल फरवरी में आस्ट्रेलिया ओपन और पिछले महीने फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुके हैं और शुक्रवार को उन्हें विंबलडन में तीसरे दौर का मुकाबला खेलना है।

ओलंपिक के साथ ओसाका की प्रतियोगिताओं में वापसी होगी। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा ब्रेक लेने के लिए वह फ्रेंच ओपन के पहले दौर के बाद हट गई थी।

ओलंपिक 23 जुलाई से खेले जाएंगे और टेनिस प्रतियोगिता इसके अगले दिन से हार्ड कोर्ट पर शुरू होगी।

पात्रता खिलाड़ियों की 14 जून की रैंकिंग होगी। इसके एक दिन पहले फ्रेंच ओपन खत्म हुआ था।

महिलाओं में नंबर एक खिलाड़ी बार्टी, नंबर दो ओसाका, नंबर चार बेलारूस की एरिना सबालेंका, नंबर पांच युक्रेन की एलिना स्वितोलिना, नंबर सात कनाडा के बियांका आंद्रेस्क्यू, नंबर नौ पोलैंड की इगा स्वियातेक और नंबर 10 चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा हैं।

रोमानिया की सिमोना हालेप के अलावा अमेरिका की सेरेना विलियम्स और सोफिया केनिन तोक्यो नहीं जाएंगी।

पुरुष वर्ग में नंबर एक जोकोविच, नंबर दो रूस के डेनिल मेदवेदेव, नंबर चार यूनान के स्टीफानोस सितसिपास, नंबर छह जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव, नंबर सात रूस के आंद्रे रूबलेव, नंबर आठ फेडरर और नंबर नौ इटली के मातियो बेरेटिनी हैं।

स्पेन के रफेल नडाल और रोबर्टो बतिस्ता आगुत और आस्ट्रिया के डोमीनिक थीम तोक्यो नहीं जाएंगे।

दो बार के गत चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे भी सूची में शामिल हैं जिन्हें विशेष छूट दी गई क्योंकि जिन खिलाड़ियों की रैंकिंग सीधे प्रवेश के लिए पर्याप्त नहीं है उनमें उन्होंने सबसे अधिक ओलंपिक और ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!