लाइव न्यूज़ :

रजत पदक विजेता दीपक पूनिया सहित दो सीनियर पुरुष पहलवान पॉजिटिव

By भाषा | Updated: September 3, 2020 21:10 IST

तीनों पहलवान सोनीपत में साइ केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और पृथकवास में हैं। साइ ने बयान में कहा, ‘‘तीन सीनियर पुरुष पहलवानों ने सोनीपत के साइ केंद्र में राष्ट्रीय कुश्ती शिविर के लिये रिपोर्ट किया और कोविड-19 वायरस की जांच में पॉजिटिव आये। ’’

Open in App
ठळक मुद्देओलंपिक दल में शामिल पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।विश्व चैम्पियनशिप में रजत से पूनिया ने तोक्यो ओलंपिक के लिये स्थान पक्का किया था।तीनों पहलवानों का पहुंचने पर परीक्षण किया गया जो खेल गतिविधियों की बहाली के लिये साइ की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में अनिवार्य है।

नई दिल्लीः विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया सहित तीन सीनियर पुरुष पहलवान कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव आये हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ओलंपिक दल में शामिल पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।

सभी तीनों पहलवान सोनीपत में साइ केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और पृथकवास में हैं। साइ ने बयान में कहा, ‘‘तीन सीनियर पुरुष पहलवानों ने सोनीपत के साइ केंद्र में राष्ट्रीय कुश्ती शिविर के लिये रिपोर्ट किया और कोविड-19 वायरस की जांच में पॉजिटिव आये। ’’

विश्व चैम्पियनशिप में रजत से पूनिया ने तोक्यो ओलंपिक के लिये स्थान पक्का किया था। उन्हें एहतियात के तौर पर साइ के पैनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूनिया ने कहा कि उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं। पूनिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझे कोई लक्षण नहीं हैं और मुझे शरीर में कुछ भी असामान्य नहीं लग रहा। मैं पूरी तरह से ठीक हूं, मुझे नहीं पता कि मैं पॉजिटिव कैसे आया। मैं अब दो दिन में एक अन्य परीक्षण के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं। मैं चिंतित नहीं हूं। ’’

तीनों पहलवानों का पहुंचने पर परीक्षण किया गया जो खेल गतिविधियों की बहाली के लिये साइ की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में अनिवार्य है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी पहलवानों और सहयोगी स्टाफ को पहुंचने पर अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा। जब भारतीय कुश्ती महासंघ को संपर्क किया गया तो सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि शिविर योजना के अनुसार चलेगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उनका (तीनों पहलवान) दो दिन बाद फिर से परीक्षण किया जायेगा और अगर वे नेगेटिव पाये जाते हैं तो उन्हें वापस लाया जायेगा। ’’ तोमर ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिविर को कोई खतरा नहीं है, यह जारी रहेगा। पहलवान तभी ट्रेनिंग शुरू करेंगे जब वे 14 का पृथकवास पूरा कर लेंगे। ’’

सभी पहलवान एक सितंबर को शिविर के लिये एकत्रित हुए। इससे पहले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन विनेश फोगाट (53 किग्रा) पिछले हफ्ते राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पायी गयी थीं जहां उन्हें खेल रत्न पुरस्कार लेना था। तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हाल में हुई जांच में नेगेटिव आयी थीं लेकिन एहतियात के तौर पर वह अभी पृथकवास में ही रहेंगी।

टॅग्स :रेसलिंगहरियाणाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!