लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games: वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल, बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर

By विनीत कुमार | Published: July 31, 2022 7:17 AM

कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग से ही भारत की झोली में चौथा मेडल शनिवार को आया। बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 202 किग्रा का वजन उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन वेटलिफ्टिंग से ही चौथा मेडल।बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा फाइनल में कुल 202 किग्रा का वजन उठाकर रजत पदक जीत लिया।बिंदियारानी देवी एक किलोग्राम के अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गईं, भारत को अभी तक कुल 4 पदक।

बर्मिंघम: इंग्लैंड के बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में दूसरे दिन शनिवार को भारत की झोली में एक पदक आया। भारतीय भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा फाइनल में कुल 202 किग्रा का वजन उठाकर देश के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया। वह एक किलोग्राम के अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गईं।

स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली नाइजेरिया की एडिजैट एडिनेके ने कुल 203 किलोग्राम का वजन उठाया जो बिंदियारानी देवी के उठाए वजन से एक किलो ज्यादा रहा।

महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में बिंदियारानी देवी ने 'स्नैच' के अपने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 81 किग्रा भार उठाया। इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में बिंदियारानी ने 84 और फिर अपने अंतिम प्रयास में 86 किग्रा वजन उठाया।

वहीं, क्लीन एंड जर्क लिफ्ट वर्ग में बिंदियारानी ने अपने पहले प्रयास में 110 किग्रा भार उठाया। 114 किग्रा के अपने दूसरे प्रयास में वह इसे उठाने में असफल रहीं। इसके बाद अपने अंतिम प्रयास में उन्होंने 116 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए रजत पदक जीत लिया। भारत के लिए वेटलिफ्टिंग सहित राष्ट्रमंडल खेल-2022 में यह चौथा पदक है।

मीराबाई चानू के गोल्ड सहित वेटलिफ्टिंग में चार पदक

इससे पहले शनिवार को ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुषों में संकेत सरगर ने रजत पदक और गुरूराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता।

चानू ने महिला 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 201 किग्रा (88 किग्रा और 113 किग्रा) वजन उठाकर दबदबा बनाते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया और बर्मिंघम खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 

मीराबाई चानू का दमकार प्रदर्शन

चानू ने स्नैच वर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने क्लीन एवं जर्क तथा कुल वजन में भी नया रिकॉर्ड बनाया। अन्य भारोत्तोलकों ने जहां 60 किग्रा से शुरूआत की तो वहीं 27 साल की चानू ने पहले ही प्रयास में 84 किग्रा वजन उठा दिया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 88 किग्रा से निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

उन्होंने रिकॉर्ड 90 किग्रा का भी प्रयास किया लेकिन इसमें सफल नहीं रहीं। क्लीन एवं जर्क में उन्होंने 109 किग्रा से शुरूआत की और फिर 113 किग्रा का वजन उठाया। उन्होंने अंतिम प्रयास में 115 किग्रा की कोशिश की लेकिन इसे नहीं उठा सकीं। 

संकेत महादेव और गुरूराजा पुजारी ने जीते मेडल

संकेत महादेव सरगर ने पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक दिलाया। महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए । उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता। 

वहीं, गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता भारोत्तोलक गुरूराजा पुजारी ने पुरूष 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता जो इस वजन वर्ग में देश का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है। उन्होंने अपने वजन वर्ग में बदलाव किया है ताकि वह ओलंपिक वजन वर्ग में खेल सकें। गुरूराजा ने 269 किग्रा (118 किग्रा + 151 किग्रा) के कुल वजन से तीसरा स्थान हासिल किया। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समीराबाई चानू
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलAsian Games: चोट के कारण मीराबाई चानू एशियाई खेलों में पदक नहीं जीत पाने से निराश हैं, चोट भी हो सकती है गंभीर

अन्य खेलAsian Games Day 7: भारतीय एथलीटों और अन्य खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, जानें आज क्या होगा भारत का पूरा शेड्यूल

अन्य खेलCommonwealth Weightlifting Championships 2023: चानू की गैरमौजूदगी में छत्तीसगढ़ की 20 साल की ज्ञानेश्वरी ने किया कमाल, 49 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, घरेलू दर्शक खुश

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

भारतअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: जानें 2022 में देश का नाम रोशन करने वाली 5 महिलाओं के बारे में...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल, मेसी और रोनाल्डो क्लब में शामिल, 252 मैच और 515 गोल, 6 जून को अलविदा!, जानें उपलब्धि

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट