लाइव न्यूज़ :

विश्वनाथन आनंद के लिए आसान नहीं होगा ग्रैंड शतरंज टूर का आखिरी चरण, दर्ज करनी होगी बड़ी जीत

By भाषा | Updated: July 3, 2019 21:59 IST

अभी तक जीत को तरस रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ग्रैंड शतरंज टूर के सातवें दौर में चीन के डिंग लिरेन से खेलेंगे तो यह चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी।

Open in App

जाग्रेब, तीन जुलाई। अभी तक जीत को तरस रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ग्रैंड शतरंज टूर के सातवें दौर में चीन के डिंग लिरेन से खेलेंगे तो यह चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी। पांच बार के चैम्पियन आनंद को पहले दौर में रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने हराया। उसके बाद वह पांच ड्रॉ खेलकर छह में से ढाई अंक ही बना सके हैं।

अभी 11 दौर के टूर्नामेंट में पांच दौर बाकी है। आनंद को काफी मशक्कत करनी होगी, क्योंकि पहले विश्राम दिवस के बाद उन्हें अगले दो दौर में कड़ी चुनौती मिलेगी। लिरेन के बाद उनका सामना फेबियानो कारुआना से होगा।

इयान, कार्लसन और अमेरिका के वेसले सो चार अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद कारुआना, लिरेन और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन हैं। आनंद रूस के सर्जेइ कर्जाकिन और फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर है।

टॅग्स :विश्वनाथन आनंदशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!