लाइव न्यूज़ :

सीपीएल : किंग के शानदार प्रदर्शन से गयाना सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:13 IST

Open in App

सेंट किट्स एंड नेविस, नौ सितंबर गयाना अमेजन वारियर्स ने ब्रेंडन किंग के शानदार प्रदर्शन के दम पर सेंट लूसिया किंग्स को 17 रन से हराकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

अमेजन वारियर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । शुरूआती झटकों से उबरकर उसने ब्रेंडन के 77 रन की मदद से छह विकेट पर 151 रन बनाये ।

गयाना को प्लेआफ में जगह बनाने के लिये एक जीत की जरूरत थी । उसने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिये । इसके बाद किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सत्र में पहला अर्धशतक जमाया जबकि निकोलस पूरन ने 25 रन का योगदान दिया । इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका ।

जवाब में सेंट लूसिया किंग्स के तीन विकेट 43 रन पर गिर गए । रोस्टन चेस और टिम डेविड ने 63 गेंद में 75 रन जोड़े लेकिन नावीन उल हक और ओडियन स्मिथ ने चार ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करके गयाना को जीत दिलाई ।

दूसरे मैच में जमैका टाल्लावाह ने सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स् को 22 रन से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!