लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण यूरो 2020 और कोपा अमेरिका 2021 तक स्थगित

By भाषा | Updated: March 18, 2020 07:49 IST

आखिरी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट ब्राजील में 2019 में आयोजित किया गया था जिसे मेजबान ने जीता था। इस बार टूर्नामेंट में एक नये युग की शुरुआत होनी थी

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के कारण कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट को मंगलवार को 2021 तक स्थगित कर दिया गया।दक्षिण अमेरिकी फुटबाल संस्था कॉनमेबोल ने कहा कि यह टूर्नामेंट 11 जून से 11 जुलाई के बीच कोलंबिया और अर्जेंटीना में खेला जाएगा।

कोरोना वायरस महामारी के कारण कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट और यूईएफए यूरो कप 2020 को मंगलवार को 2021 तक स्थगित कर दिया गया। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल ने कहा कि यह टूर्नामेंट 11 जून से 11 जुलाई के बीच कोलंबिया और अर्जेंटीना में खेला जाएगा। इस दौरान यूरोपीय चैंपियनशिप भी खेली जाएगी जिसे एक साल के लिये स्थगित किया गया है।

कॉनमेबोल के अध्यक्ष अलेजांद्रो डोमिनगेज ने बयान में कहा, ‘‘यह एक अप्रत्याशित स्थिति के लिये अपनाया गया असाधारण उपाय है। यह वायरस को रोकने का भी एक उपाय जो अभी महासंघ के सभी देशों में मौजूद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यूएफा और उसके अध्यक्ष अलेक्सांद्र सेफरिन का भी पूरे फुटबॉल जगत के फायदे के लिये यूरो 2020 को स्थगित करने के लिये आभार व्यक्त करते हैं।’’

आखिरी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट ब्राजील में 2019 में आयोजित किया गया था जिसे मेजबान ने जीता था। इस बार टूर्नामेंट में एक नये युग की शुरुआत होनी थी। इसे यूरोपीय चैंपियनशिप के समय ही हर चार साल में आयोजित किया जाने का फैसला किया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकालोकमत हिंदी समाचारखेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!