लाइव न्यूज़ :

नियंत्रित आक्रामकता से लीड्स टेस्ट में हमें लाभ मिला : सिल्वरवुड

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:52 IST

Open in App

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में उनकी टीम की बड़ी जीत में ‘नियंत्रित आक्रामकता’ ने अहम भूमिका निभायी। इससे पूर्व लार्ड्स टेस्ट में उनके खिलाड़ी अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाये थे। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच कई अवसरों पर शाब्दिक बाण चले थे। भारत ने पांचवें दिन यह मैच जीता था। लीड्स में हालांकि मैदानी वातावरण कुछ शांत दिखा। इंग्लैंड ने इस मैच में पारी और 76 रन से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की। सिल्वरवुड ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जो (रूट) और मैंने लार्ड्स टेस्ट को लेकर विचार किया कि हम क्या सीख ले सकते हैं और कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने (हेडिंग्ले में) जो कुछ किया उसमें नियंत्रित आक्रामकता शामिल थी। ’’उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से उन्होंने सहीं लेंथ से गेंदबाजी की, जिस तरह से उन्होंने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को दबाव में रखा और उन्हें हर समय निर्णय लेने के लिये मजबूर किया। मेरा मानना है कि आप नियंत्रित तरीके से आक्रामक हो सकते हो और मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा अच्छी तरह से किया। ’’सिल्वरवुड से पूछा गया कि क्या भारत को लीड्स की तरह दबाव में रखा जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘उन पर हावी होना महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जानते हैं कि वह बहुत अच्छी टीम है। एक बार जब वे हावी हो जाते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें बैकफुट पर रखा और हमने उन पर दबाव बनाये रखा। इससे पता चलता है कि हम क्या कर सकते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। इससे पता चलता है कि एक बार आप यदि विरोधी टीम को बैकफुट पर भेज देते हो तो दबाव बनता है और हम उन पर हावी हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!