लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games: भारत की झोली में अब तक तीन गोल्ड मेडल, अचिंता शेउली ने किया कमाल, जानिए पदक तालिका में कहां पहुंचा भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 07:28 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल आए। इसके बाद भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है। इससे पहले कल ही जेरेमी लालरिननुंगा ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत के अभी तक सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअचिंता शेउली ने पुरुषों के 73 किलोवर्ग में नये रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल।पश्चिम बंगाल के 21 वर्ष के शेउली ने कुल 313 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड कायम किया।इससे पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिननुंगा ने भारत को भारोत्तोलन में दो स्वर्ण दिला चुके हैं।

बर्मिंघम: राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए अचिंता शेउली ने पुरुषों के 73 किलोवर्ग में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मारकर देश को तीसरा पीला तमगा दिलाया। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिननुंगा ने भारत को भारोत्तोलन में दो स्वर्ण दिलाये थे। 

पश्चिम बंगाल के 21 वर्ष के शेउली ने स्नैच में 143 किलो वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड हैं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पिछले साल जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले शेउली ने दोनों सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट तीसरे प्रयास में किये। 

मलेशिया के ई हिदायत मोहम्मद को रजत और कनाडा के शाद डारसिग्नी को कांस्य पदक मिला जिन्होंने क्रमश: 303 और 298 किलो वजन उठाया। 

भारत को अब तक 6 मेडल, पदक तालिका में छठे स्थान पर

भारत के अब 6 पदक हो गए हैं और सभी भारोत्तोलन में मिले हैं। संकेत सरगर और बिद्यारानी देवी को रजत जबकि गुरूराज पुजारी को कांस्य पदक मिला है।

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन हॉकी में मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पूल बी के मैच में घाना को 11-0 से रौंदकर आगाज किया। क्रिकेट के मैदान पर भारतीय महिला टीम ने एजबस्टन में वर्षाबाधित मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया।

मुक्केबाजी में विश्व चैम्पियन निकहत जरीन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई लेकिन शिवा थापा अंतिम 16 से बाहर हो गए । भारत टेबल टेनिस, स्क्वाश और लॉन बॉल में भी पदक की दौड़ में बना हुआ है ।

भारत के श्रीहरि नटराज ने भी तैराकी में पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। नटराज ने 25 . 38 सेकंड का समय निकाला और वह सेमीफाइनल में आठवें नंबर पर रहे। शीर्ष आठ तैराकों ने ही एक अगस्त को होने वाले फाइनल में जगह बनाई। अनुभवी साजन प्रकाश पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में नौवें स्थान पर रहे।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समीराबाई चानू
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारतीय भारोत्तोलन महासंघ एथलीट आयोग की चुनी गईं अध्यक्ष

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!