लाइव न्यूज़ :

शतरंज: विदित संतोष ने जीता टाटा चैलेंजर्स का खिताब

By IANS | Updated: January 29, 2018 20:22 IST

गुजराथी पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे। वह पांच जीत और आठ ड्रॉ के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहे।

Open in App

भारतीय ग्रैंड मास्टर विदित संतोष गुजराथी ने 2,718 की ईएलओ रेटिंग के साथ नीदरलैंड में टाटा स्टील चेस चैलेंजर्स 2018 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 13 राउंड में 9 अंक अर्जित किए। विश्व में 34वें स्थान पर काबिज 23 वर्षीय गुजराथी ने रविवार की देर रात यह खिताब जीतकर 2019 में नीदरलैंड में होने वाले टाटा स्टील मास्टर्स टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

गुजराथी ने खिताब जीतने के लिए आखरी दौर में वैन फोरेस्ट जॉर्डन के साथ पीस ट्रीटी साइन की। गुजराथी पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे। वह पांच जीत और आठ ड्रॉ के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहे। अपनी जीत के बाद गुजराथी ने ट्वीट किया, 'टाटा स्टीलचेस 2018 चैलेंजर्स का खिताब जीत लिया! अगले वर्ष मास्टर्स में खेलने के लिए उत्सुक हूं!'

टूर्नामेंट के मास्टर्स सेक्शन का खिताब वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने अपने नाम किया। भारत के विश्वनाथन आनंद आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

 

 

टॅग्स :शतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!