लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों से बुमराह को मिल सकता है आराम

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी भारत के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कार्यभार प्रबंधन कार्यक्रम के तहत इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है ।

ये आठ मैच मार्च में खेले जायेंगे ।

बुमराह को चेपॉक में दूसरे टेस्ट में भी आराम दिया गया था जो भारत ने 317 रन से जीता । वह अगले दोनों टेस्ट खेलेंगे जिसमें जीतकर भारत पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने के प्रयास में है ।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा ,‘‘जसप्रीत ने आस्ट्रेलियाई दौरे की शुरूआत से अब तक 180 ओवर डाले हैं और चार टेस्टमें करीब 150 ओवर फेंके हैं । इसके अलावा मैदान पर इतने घंटे बिताये है । इसलिये सीमित ओवरों में श्रृंखला में उसे आराम देना बनता है ।’’

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और अब देखना यह है कि क्या वह राहुल द्रविड़ (2011 इंग्लैंड श्रृंखला) की तरह वापसी करेंगे ।उस समय द्रविड़ ने तीन साल बाद वनडे टीम में वापसी की थी और आधार टेस्ट मैचों में उनका शानदार प्रदर्शन था । द्रविड़ ने हालांकि उस श्रृंखला के बाद ही संन्यास का ऐलान कर दिया था ।

वहीं मुंबईके प्रतिभाशाली बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम पर भी विचार किया जा सकता है क्योंकि चयनकर्ताओं की नजरें टी20 विश्व कप पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!