लाइव न्यूज़ :

ब्राडी, पेगुला और मेदवेदेव आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:19 IST

Open in App

मेलबर्न, 15 फरवरी (एपी) जेसिका पेगुला और जेनिफर ब्राडी ने सोमवार को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जबकि पुरुष वर्ग में भी दानिल मेदवेदेव अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहे।

अमेरिका की 26 वर्षीय पेगुला ने उक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितलोना को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने शीर्ष दस में शामिल किसी खिलाड़ी को पराजित किया।

पेगुला का सामना अब हमवतन ब्राडी से होगा। पेनसेलवेनिया की रहने वाली 25 वर्षीय ब्राडी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को 6-1, 7-5 से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। उन्होंने अमेरिका के 192वी रैंकिंग के मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-4, 6-2, 6-3 से हराया।

यूएस ओपन 2019 के उप विजेता मेदवेदेव का अगला मुकाबला आंद्रे रूबलेव और कैस्पर रूड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

क्रिकेटRR vs DC: लगातार तीसरी हार के बाद डीसी ने जीता मुकाबला, आरआर को 7 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटरियान पराग के 90 और फरेरा की तूफानी फिनिश, राजस्थान ने बनाया 225

क्रिकेट226 रन चेज कर दिल्ली ने मारी बाजी, राहुल-निसंका की तूफानी पारियां

क्रिकेटRR vs DC: वेपिंग विवाद में जुर्माना लगने के बाद रियान पराग ने जड़े शानदार 90 रन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!