लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में महिला बॉक्सर के साथ छेड़छाड़-दुष्कर्म, पुलिस ने किया कोच को गिरफ्तार

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 17, 2020 13:17 IST

पीड़िता हरियाणा राज्य बॉक्सिंग टीम का हिस्सा थी, जो आरोपी बॉक्सिंग कोच के साथ जा रही टीम का हिस्सा थी।

Open in App

दिल्ली पुलिस ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बॉक्सिंग कोच संदीप मलिक (28) को महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। संदीप हरियाणा के सोनीपत जिले में बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर चलाते हैं, जिन पर 19 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में आयोजित हुई क्लासिक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2020 में हिस्सा लिया था। घटना उसी दौरान की है।

पीड़िता हरियाणा राज्य बॉक्सिंग टीम का हिस्सा थी, जो आरोपी बॉक्सिंग कोच के साथ जा रही टीम का हिस्सा थी। टीम में कई अन्य खिलाड़ी भी थीं। टीम 27 फरवरी 2020 को नई दिल्ली स्टेशन से दुरंतो एक्सप्रेस से कोलकता के लिए रवाना हुई। ट्रेन की यात्रा के दौरान ही कोच संदीप मलिक ने शिकायतकर्ता महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

ट्रेन से शुरू हुआ यह सिलसिला कोलकाता पहुंचने पर पूरी चैंपियनशिप अवधि में भी बदस्तूर जारी रहा। बात चूंकि अकेले पड़ जाने की थी। साथ ही पीड़िता परदेस में थी। जहां उसका अपना कोई भी नहीं था। इसलिए वो आरोपी की हर बदतमीजी को मुंह बंद करके बर्दाश्त करती रही।

दिल्ली वापस लौटने पर पीड़िता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस से संपर्क करके शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद ही लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी धारा 164 के तहत दर्ज कराया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी को सोनीपत से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कोच संदीप मलिक ने आरोपों को कबूल भी कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के लल्हेड़ी कलां का मूल निवासी है, जो दो बच्चों का पिता है। 24 से 28 जनवरी के बीच 60वीं सीनियर पुरुष नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप बेंगलुरु में इंडिया अमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित कराई गई थी। उस प्रतियोगिता में संदीप मलिक ने 75 किलोग्राम आयु वर्ग में मध्य प्रदेश के इंद्रपाल को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

टॅग्स :मुक्केबाजीबॉक्सरक्रिकेटदिल्लीरेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!