लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रहे गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंको सिंह, विजेंदर सिंह ने मदद को बढ़ाए हाथ

By भाषा | Updated: April 22, 2020 14:03 IST

Open in App

भारत के अनुभवी मुक्केबाज विजेंदर सिंह और मनोज कुमार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह के लिये धन जुटायेंगे जो लिवर के कैंसर से जूझ रहे हैं और इलाज के लिये 25 अप्रैल को उन्हें यहां लाया जा रहा है। इन दोनों के अलावा कुछ अन्य मुक्केबाजों और कोचों ने वाट्सअप ग्रुप बनाया है और एक लाख रूपये एकत्र करके सीधे डिंको के खाते में भेजे जायेंगे।

विजेंदर ने कहा, ‘‘हमारा एक वॉट्सअप ग्रुप है, जिसका नाम है ‘हममें है दम’। मनोज ने इस पर डिंको के बारे में लिखा। हमने उसके बैंक खाते की जानकारी ली और अब पैसे इकट्ठे कर रहे हैं।’’

यह काम मंगलवार की शाम को शुरू हुआ। इसमें सभी ने एक हजार से लेकर 25000 तक का योगदान दिया है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने कहा, ‘‘हमने एक लाख रुपये से ज्यादा इकट्ठे कर लिये हैं जो सीधे उनके खाते में जायेंगे। मैने 25000 रूपये दिये हैं। किसी ने 11000 तो किसी ने पांच हजार दिये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डिंको हमारा हीरो है। हर मुक्केबाज का फर्ज है कि संकट के इस दौर में एक दूसरे की मदद करे।’’ मनोज ने कहा ,‘‘यह हमारा कर्तव्य है। योगदान चाहे बड़ा हो या छोटा, हर रकम मायने रखती है। हमें उसके साथ खड़े होना है।’’

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजीविजेंदर सिंहमनोज कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: फिल्मी जगत की इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा, इस साल इंडस्ट्री ने खोए कई अनमोल रत्न; पढ़ें पूरी लिस्ट

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!