लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की वजह से कैंसर के इलाज के लिए नहीं आ पा रहे थे दिल्ली, डिप्रेशन में चले गए थे एशियन गेम्स गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर डिंको सिंह

By भाषा | Updated: April 29, 2020 06:35 IST

Dingko Singh: एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर डिंको सिंह कोरोना लॉकडाउन की वजह से इलाज के लिए दिल्ली नहीं आ पाने डिप्रेशन में चले गए थे

Open in App
ठळक मुद्देअगर एम्बुलेंस (विमान) की व्यवस्था नहीं होती तो यह मेरे लिए यह एक बड़ी समस्या हो सकती थी: डिंको सिंह जब डॉक्टरों ने मुझे दिल्ली जाने को कहा था लेकिन मैं ऐसा करने में असमर्थ था और अवसाद में चला गया था: डिंको

नई दिल्ली: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह ने कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण कैंसर के इलाज के लिए राष्ट्रीय राजधानी नहीं आ पाने से वह अवसाद में चले गये थे। इस मुक्केबाज को शनिवार को लीवर कैंसर के इलाज के लिए इम्फाल से विमान से दिल्ली लाया गया।

डिंको ने भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) से जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘अगर एम्बुलेंस (विमान) की व्यवस्था नहीं होती तो यह मेरे लिए यह एक बड़ी समस्या हो सकती थी। मैं दिल्ली आना चाहता था लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं आ पा रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये यह काफी महत्वपूर्ण समय था जब डॉक्टरों ने मुझे आने के लिए कहा था लेकिन मैं ऐसा करने में असमर्थ था और अवसाद में चला गया था। डिंको को बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह की निगरानी में स्पाइस जेट के एअर एम्बुलेंस से रेडियेशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) के लिए दिल्ली लाया गया।

इस पूर्व खिलाड़ी ने बीएफआई और इसके अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘जिस तरह से बीएफआई और इसके अध्यक्ष अजय सिंह ने मेरी परेशानी को समझ कर एअर एंबुलेंस का इंतजाम किया उससे मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।’’ अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित 41 साल के इस खिलाड़ी को दिल्ली पहुंचने के बाद इलाज के लिए सीधे अस्पताल ले जाया गया। 

टॅग्स :मुक्केबाजीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!