लाइव न्यूज़ :

भूटिया पीके बनर्जी की सर्वकालिक एकादश का हिस्सा नहीं, रिजर्व में शामिल

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:54 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अगस्त बाईचुंग भूटिया ने भले ही अपने सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक महान पीके बनर्जी के मार्गदर्शन में खेला हो लेकिन राष्ट्रीय टीम के इस पूर्व कप्तान को उनकी सर्वकालिक भारतीय एकादश में जगह नहीं मिली है।

बनर्जी की बेटियों पॉला और पूर्णा ने उनके निधन के 15 महीने बाद उनकी आत्मकथा ‘गुरू’ का विमोचन किया जिसमें भूटिया, सुराजित सेनगुप्ता, समरेश चौधरी और सुब्रत भट्टाचार्य को रिजर्व खिलाड़ियों में जगह मिली है।

भूटिया ने अपने सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक बनर्जी की कोचिंग में खेला था जब 1997 में फेडरेशन कप में उनकी हैट्रिक की बदौलत एक लाख 31 हजार दर्शकों के सामने ईस्ट बंगाल ने चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान को 4-1 से हराया था।

बनर्जी की सर्वकालिक भारतीय एकादश में मोहम्मद हबीब, श्याम थापा और सुभाष भौमिक को स्ट्राइकर के रूप में जगह मिली है जबकि मिडफील्ड में प्रसून बनर्जी, प्रशांत बनर्जी और गौतम सरकार शामिल हैं।

बनर्जी की आत्मकथा में एक युवा बच्चे की यात्रा का जिक्र है जिसने बिहार के छोटे शहर कटिहार से भारतीय फुटबॉल में दिग्गज बनने का सफर तय किया।

बनर्जी का पिछले साल मार्च में 83 बरस की उम्र में निधन हो गया था।

इस किताब का संपादन खेल पत्रकार और लेखक गौतम भट्टाचार्य तथा खेल पत्रकार सुप्रियो मुखोपाध्याय ने किया है।

पीके बनर्जी की सर्वकालिक एकादश: भास्कर गांगुली, सुधीर करमाकर, मनोरंजन भट्टाचार्य, प्रदीप चौधरी, श्यामल बनर्जी/आलोक मुखर्जी, गौतम सरकार, प्रशांत बनर्जी, प्रसून बनर्जी, सुभाष भौमिक, श्याम थापा, मोहम्मद हबीब।

रिजर्व: बाईचुंग भूटिया, सुराजित सेनगुप्ता, समरेश चौधरी और सुब्रत भट्टाचार्य।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!