लाइव न्यूज़ :

अमित पंघाल फिर से अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित, एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: April 30, 2019 17:06 IST

एशियाई खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल को मंगलवार को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। एशियाई खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल को मंगलवार को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया। अमित ने जकार्ता में एशियाई खेलों में 49 किग्रा में उज्बेकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हसनबाय दुसमातोव को हराकर सोने का तमगा जीता था।

पिछले साल भी अर्जुन पुरस्कार के लिए अमित के नाम की सिफारिश की गई थी। अमित के नाम पर हालांकि विचार नहीं किया गया था, क्योंकि वह 2012 में डोप परीक्षण में नाकाम रहे थे। इसके लिए उन पर एक साल का प्रतिबंध भी लगा था।

उनहोंने इस साल के शुरू में बुल्गारिया में स्ट्रैंडजा मेमोरियल टूर्नामेंट में 52 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में नये भार वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया और इस बार भी उन्होंने दुसमातोव को हराया था। बीएफआई ने अमित के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दूसरी बार उनके नाम की सिफारिश की।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!