लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू एफसी ने आईएसएल के लिये 32 सदस्यीय टीम की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:10 IST

Open in App

बेंगलुरू, 14 नवंबर बेंगलुरू एफसी ने आगामी 2021-22 इंडियन सुपर लीग सत्र के लिये रविवार को 32 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसकी लगातार नौंवे सत्र में अगुआई करिश्माई सुनील छेत्री करेंगे।

कोच मार्को पेजाईयुओली की टीम 20 नवंबर को अपने अभियान की शुरूआत नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ करेगी।

बाल दिवस के मौके पर क्लब ने बेंगलुरू में एक स्कूल के बच्चों के साथ टीम की घोषणा की जिसे बेंगलुरू एफसी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया।

क्लब के विदेशी खिलाड़ियों में ब्राजील के क्लेटोन सिल्वा, ब्रुनो रमिरेज और एलेन कोस्टा के अलावा कोंगो के स्ट्राइकर प्रिंस इबारा, ईरान के मिडफील्डर इमाम बसाफा और गैबन के सेंटर बैक यरोंडु मुसावू किंग शामिल हैं।

बेंगलुरू का यह आईएसल में पांचवां सत्र होगा जिसमें टीम ने पहले दो सत्र में फाइनल में जगह बनायी थी जबकि 2018-19 में खिताब जीता था और 2019-20 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

छेत्री ने आई लीग के चार सत्र में टीम की अगुआई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!