लाइव न्यूज़ :

बजरंग पूनिया ने तबिलिसी में जीता गोल्ड, मेदवेद टूर्नामेंट के फाइनल में विनेश फोगाट

By भाषा | Updated: August 10, 2019 20:45 IST

एशियाई चैम्पियन बजरंग के लिए यह सत्र का चौथा स्वर्ण था। वह तबिलिसी और एशियाई चैम्पियन के अलावा दान कोलोव और अली अलीएव टूर्नामेंट में पोडियम पर रहे।

Open in App

भारत के दो शीर्ष पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार लय जारी रखी है, जिनमें बजरंग पूनिया ने तबिलिसी ग्रां प्री में अपने खिताब का बचाव किया तो वहीं विनेश फोगाट मेडवेड कुश्ती टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंची। जॉर्जिया में खेले गए तबिलिसी ग्रां प्री में पिछले साल स्वर्ण जीतने वाले बजरंग ने पुरुषों के फ्री-स्टाइल कुश्ती के फाइनल में ईरान के पेइमन बिब्यानी को 2-0 से पटखनी दी।

एशियाई चैम्पियन बजरंग के लिए यह सत्र का चौथा स्वर्ण था। वह तबिलिसी और एशियाई चैम्पियन के अलावा दान कोलोव और अली अलीएव टूर्नामेंट में पोडियम पर रहे। बेलारूस के मिन्स्क में मेडवेड कुश्ती टूर्नामेंट में विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा भार वार्ग में स्थानीय पहलवान याफ्रेमेनका को एकतरफा मुकाबले में 11-0 की करारी शिकस्त दी।

विनेश ने शुरुआत में विरोधी पहलवान के बायें-पैर पर हमला किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी। बेलारूस की खिलाड़ी की लचर खेला का हालांकि विनेश को फायदा मिला। दूसरे पीरियड में विनेश ने ज्यादा आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने फिर से विरोधी पहलवान के बायें पैर पर अपनी पकड़ बनाकर दो अंक हासिल किए। उन्होंने याफ्रेमेनका को चौकाते हुए दाएं पैर पर हमला किया और चार अंक जुटाए।

विनेश ने इसके बाद दवाव में आई विरोधी पर एक और फिर दो अंक हासिल किये। फाइनल में उनका सामना रूस की एन मालिशेवा से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी पिचोकोउस्के को 6-0 से हराया। विनेश मौजूदा सत्र में स्पेन ग्रांप्री, यासर दोगू अंतरराष्ट्रीय और पोलैंड ओपन में शीर्ष पर रही है।

टॅग्स :रेसलिंगबजरंग पूनियाविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!