लाइव न्यूज़ :

बजरंग पूनिया विश्व चैंपियनशिप में पहले गोल्ड मेडल के करीब, सेमीफाइनल में क्यूबा के पहलवान को हराया

By भाषा | Updated: October 22, 2018 10:31 IST

बजरंग पूनिया ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए सेमीफाइनल में अलेजांद्रो एनरिक तोबियेर को हराकर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया।

Open in App

बुडापेस्ट, 22 अक्टूबर। स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए सेमीफाइनल में अलेजांद्रो एनरिक तोबियेर को हराकर विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया। बजरंग ने 65 किलो वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक सिर्फ दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने ही जीता है, जिन्होंने 2010 में मास्को में 66 किलो वर्ग में यह कमाल किया था। बजरंग यदि स्वर्ण जीतते हैं तो एक ही सत्र में तीन बड़े खिताब जीतने वाले वह अकेले भारतीय पहलवान हो जाएंगे।

सेमीफाइनल में बजरंग ने क्यूबा के दिग्गज पहलवान को 4-3 से मात दी। इससे पिछले मुकाबले में बजरंग ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर पर 4-1 की बढत बना ली थी, लेकिन बाद में एक अंक गंवाया। बाद में उसने दो एक अंक बनाकर जीत दर्ज की। पांच साल पहले कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग ने संयम के साथ खेलते हुए रोमन अशारिन को 9-4 से और कोरिया के ली सियुंगचुल को 4-0 से हराया था।

अन्य मुकाबलों में संदीप तोमर 57 किलो वर्ग में ग्वाटेमाला के जोस मोक्स एरियास से जीत गए, लेकिन दूसरे दौर में अजरबैजान के जियोर्जी ई से हार गए। सचिन राठी को 79 किलो वर्ग में मंगोलिया के उनुरबत पी ने 13-1 से हराया। वहीं 92 किलो वर्ग में दीपक को उक्रेन के एल सगालियुक ने 4-0 से मात दी।

टॅग्स :बजरंग पूनियारेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!