लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण करा चुके खिलाड़ियों पर आस्ट्रेलियाई ओपन में होंगी कम पाबंदियां

By भाषा | Updated: September 1, 2021 12:05 IST

Open in App

मेलबर्न, एक सितंबर (एपी) विक्टोरिया राज्य के खेल मंत्री मार्टिन पेक्युला ने कहा है कि जनवरी में होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अगर कोविड-19 टीकाकरण कराया है तो वे मेलबर्न के आसपास आवाजाही में कम पाबंदियों की उम्मीद कर सकते हैं।पेक्युला ने साथ ही कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि 2022 के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का आयोजन मेलबर्न पार्क में 17-30 जनवरी तक होगा।टेनिस आस्ट्रेलिया ने हालांकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा दर्शकों के लिए पृथकवास की जरूरतों या टीकाकरण से जुड़े नियमों का उल्लेख नहीं किया है।पेक्युला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीकाकरण करा चुके खिलाड़ियों को मेलबर्न के अधिक स्वतंत्रता होगी।पेक्युला ने बुधवार को मेलबर्न रेडियो स्टेशन से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि टीकाकरण नहीं होने पर आपको आस्ट्रेलिया में प्रवेश की स्वीकृति मिलेगी या नहीं लेकिन मैं स्पष्ट हूं और मुझे यकीन है कि टीकाकरण नहीं कराने वाले खिलाड़ियों और टीकाकरण करा चुके खिलाड़ियों के लिए नियम काफी अलग होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!