लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा एटीकेएमबी

By भाषा | Updated: December 10, 2020 18:01 IST

Open in App

मडगांव, 10 दिसंबर पिछले मैच में हार का सामना करने वाली मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शुक्रवार को यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हैदराबाद एफसी के खिलाफ फिर से जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के बीच यह बराबरी का मुकाबला होगा। दोनों टीमें अब अब तक अपने एक ही खिलाड़ी पर निर्भर है। एटीकेएमबी अपने स्टार रॉय कृष्णा पर जबकि हैदराबाद एरिडेन संताना पर निर्भर है। इन दोनों टीमों ने इस सत्र में अब तक सबसे कम गोल खाये हैं।

एटीके मोहन बागान ने इस सीजन में अब तक पांच गोल किए हैं और इनमें से चार गोल कृष्णा ने दागे हैं। कोच एंटोनियो हबास चाहते हैं कि उनकी टीम के लिए और भी खिलाड़ी गोल करें, विशेषकर तब जबकि टीम को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अपने पिछले मैच में इस सत्र की पहली हार झेलनी पड़ी थी।

हबास ने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ियों को सहयोग करना होगा। अब बेहतर सहयोग के साथ अधिक खिलाड़ियों द्वारा गोल करने का लक्ष्य है।’’

एटीकेएमबी एक ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन में ओपन प्ले से अब तक एक भी गोल नहीं गंवाया है। टीम को जमशेदपुर के खिलाफ पेनल्टी के कारण दो गोल खाने पड़े थे।

हैदराबाद की भी यही कहानी है। अपनी मबजूत रक्षापंक्ति के दम पर टीम ने अब तक केवल एक ही गोल खाया है और उसे एक भी हार नहीं मिली है। संताना टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

हैदराबाद के सहायक कोच थांगबोई सिंगतो ने कहा, ‘‘ यह सच है कि डिफेंस में हम अच्छा कर रहे हैं। लेकिन हमें अधिक गोल करने होंगे और यह हमारा लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!