लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: 2018 में पहचम लहराया, इस बार नहीं दिखेंगे, गोल्ड के दावेदार विनेश, दहिया, रामपाल, पंघाल, सौरभ, हिमा दास और दीपिका कुमारी बाहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 21, 2023 4:31 PM

Asian Games 2023: 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में भारत की झोली में पदक डाल चुके हें या ओलंपिक या विश्व चैम्पियनशिप जैसी बड़ी स्पर्धाओं में देश का परचम लहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिटनेस समस्याओं या अन्य कारणों से खेलों के इस कुंभ से बाहर होंगे।विनेश को एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश मिला था। राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान पहले दौर में अतीश तोडकर से हार गए।

Asian Games 2023: हांगझोउ में एशियाई खेलों में जहां हजारों भारतीय खिलाड़ी खेलों के इतिहास का सुनहरा पन्ना लिखने की कोशिश में होंगे, वहीं कुछ सितारे ऐसे भी होंगे जो फिटनेस समस्याओं या अन्य कारणों से खेलों के इस कुंभ से बाहर होंगे।

ये दिग्गज 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में भारत की झोली में पदक डाल चुके हें या ओलंपिक या विश्व चैम्पियनशिप जैसी बड़ी स्पर्धाओं में देश का परचम लहराया है। पिछले एशियाई खेलों में 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण जीत चुकी पहलवान विनेश फोगाट इस बार भी पदक की दावेदार थी।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ हाल ही में पहलवानों के आंदोलन की अगुवाई करने वाली विनेश को एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश मिला था। विनेश को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी और उसने अगस्त में आपरेशन कराया। ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया 57 किलो वर्ग में जुलाई में हुए राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान पहले दौर में अतीश तोडकर से हार गए।

वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। पिछली बार रजत पदक जीतने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रही रानी रामपाल भी इस बार नजर नहीं आयेंगी। वह भारत की अंडर 17 टीम को कोचिंग दे रही है और लंबे समय से खेल से बाहर हैं। फर्राटा धाविका हिमा दास भी हांगझोउ में नहीं दिखेंगी। वह जकार्ता में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने वाली चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की सदस्य थी।

उसने 400 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीता था। वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण एशियाई खेलों से बाहर है। विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके। चयन ट्रायल में उनका प्रदर्शन खराब रहा और उनकी जगह दीपक भोरिया को शामिल किया गया।

निशानेबाजी में 21 वर्ष के सौरभ चौधरी चयन ट्रायल में आठवें स्थान पर रहकर क्वालीफाई नहीं कर पाये जबकि पिछली बार उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। जकार्ता में व्यक्तिगत जंपिंग में रजत पदक जीतने वाले घुड़सवार फवाद मिर्जा का भारतीय घुड़सवारी महासंघ ने चयन के मानदंडों पर खरे नहीं उतरने का हवाला देकर चयन नहीं किया। रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही जिम्नास्ट दीपा कर्माकर और दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी भी चयन मानदंडों पर खरी नहीं उतरी। 

टॅग्स :विनेश फोगाटRavi Dahiyaएशियन गेम्सरेसलिंगरानी रामपालहॉकी इंडियादीपिका कुमारीहिमा दासHima Das
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGoogle Doodle: कौन थीं भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो? जानें उनके बारे में

अन्य खेलParis Olympics 2024: विनेश ने भारत के लिए महिला 50 किग्रा का पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

अन्य खेलIND VS AUS Hockey match: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को लगातार चौथे मैच में धोया, 5 मैच की सीरीज में 4-0 की बढ़त

अन्य खेलकुश्ती ट्रायल के दौरान ड्रामा, विनेश ने मुकाबले में बाधा डालने के बाद 50 किग्रा में दर्ज की जीत

अन्य खेलParis Olympics 2024: टोक्यो में पदक जीतने वाले बजरंग और रवि पेरिस में नहीं दिखेंगे, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध करने वाले बजरंग को रोहित कुमार ने 1-9 से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलNational Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल

अन्य खेलLa Liga 2023-24: 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, गिरोना 73 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर

अन्य खेलडोप टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने पर बजरंग पुनिया अस्थायी रूप से निलंबित, दी प्रतिक्रिया

अन्य खेलAsian Under-22 & Youth Boxing: टूर्नामेंट में 43 पदक पक्के, अंडर-22 टीम ने किया धमाल, यहां देखें लिस्ट