लाइव न्यूज़ :

एंडरसन ने बुमराह के लगातार बाउंसर फेंकने पर कहा, ऐसा लगा वह मुझे आउट करने का प्रयास नहीं कर रहा था

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:40 IST

Open in App

इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने संकेत दिए कि लार्ड्स में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उन्हें आउट करने का प्रयास नहीं कर रहे थे। बुमराह ने लार्ड्स टेस्ट के दौरान एंडरसन को कई बाउंसर फेंके थे।बुमराह ने 10 गेंद का ओवर फेंका था जिसमें अधिकांश बाउंसर थी लेकिन कोई भी गेंद एंडरसन के हेलमेट पर नहीं लगी। इस घटना के बाद खिलाड़ियों के बीच शब्दों का आदान प्रदान भी हुआ और एंडरसन भारतीय गेंदबाज की रणनीति से खुश नहीं थे।एंडरसन ने ‘बीबीसी टेलेंडर्स पोडकास्ट’ पर कहा, ‘‘मैं थोड़ा सकते में था क्योंकि जो भी बल्लेबाज वापस आ रहा था वह कह रहा था कि पिच कितनी धीमी है। शॉर्ट गेंद फेंकने के लिए पिच काफी धीमी थी। जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो जो रूट ने कहा कि बुमराह उतनी तेज गेंद नहीं फेंक रहा है जितनी वह सामान्य तौर पर फेंकता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘और इसके बाद, पहली गेंद 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार से थी और सीधे लक्ष्य पर, क्या ऐसा नहीं था? मैंने ऐसा महसूस किया जैसा अपने करियर में कभी महसूस नहीं किया। मुझे लगा कि वह मुझे आउट करने का प्रयास ही नहीं कर रहा है।’’ एंडरसन ने कहा, ‘‘उसने ओवर फेंका, शायद 10, 11, 12 गेंद (10 गेंद) का। वह एक के बाद एक नोबॉल फेंक रहा था, शॉर्ट गेंदबाजी कर रहा था। मुझे लगता है कि उसने सिर्फ दो गेंद स्टंप पर फेंकी जिन्हें मैंने खेल लिया।.’’अगले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बुमराह के खिलाफ यही रणनीति अपनाई लेकिन भारतीय खिलाड़ी विरोधी टीम के गेंदबाजों का अच्छी तरह सामने करने में सफल रहा और मोहम्मद शमी के साथ नौवें विकेट की 89 रन की अटूट साझेदारी करके भारतीय जीत में अहम भूमिका निभाई।लार्ड्स टेस्ट में नहीं खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने भी बुमराह और एंडरसन के बीच घटना पर बात की।उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड ने एंडरसन की घटना को काफी निजी तौर पर ले लिया। बुमराह ने कहा कि उसे तो पता भी नहीं कि क्या हुआ लेकिन हम सभी ने उसे बताया कि एंडरसन ने उसे क्या कहा है और इससे हमारे अंदर जोश भर गया। इसके बाद जो हुआ वह असाधारण था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

क्रिकेटSri Lanka vs England, 3rd ODI: 191 रन की साझेदारी, 20 चौके और 10 छक्के?, रूट-ब्रूक ने जड़े शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

क्रिकेटSL vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जो रूट ने बैट और बॉल से किया शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: जो रूट के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरे किए शतक, तीसरे दिन का खेल खत्म, 134 रन आगे ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया 218 रन पीछे और 8 विकेट शेष?, इंग्लैंड की टीम 384 पर ढेर, रूट ने खेली 160 की सर्वश्रेष्ठ पारी, 9 रन दूर हेड, 91 पर नाबाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!