लाइव न्यूज़ :

संन्यास नहीं, लेकिन 2020 में चुनिंदा टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं विश्वनाथन आनंद

By भाषा | Updated: February 7, 2020 19:18 IST

विश्व चैंपियनशिप में चूकने से किसी तरह के पछतावे की बात पूछने के बारे में आनंद ने कहा कि नहीं, मुझे क्यों पछतावा होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद भले ही शतरंज के मोहरों से अपना जादू नहीं बिखेर पा रहे हों लेकिन संन्यास लेने का उनका अभी कोई इरादा नहीं है

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद भले ही शतरंज के मोहरों से अपना जादू नहीं बिखेर पा रहे हों लेकिन संन्यास लेने का उनका अभी कोई इरादा नहीं है और वह 2020 सत्र में चुनिंदा टूर्नामेंट में शिरकत करना चाहते हैं। वह इस साल चार से पांच टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे जिसमें ग्रांड शतरंज टूर भी शामिल है। वह कैंडिडेट्स 2020 के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके और पिछले महीने नीदरलैंड के विज्क आन जी में टाटा स्टील मास्टर्स में उनका प्रदर्शन काफी लचर रहा जिसमें वह अनीश गिरी, जान-क्रिस्तोफ डुडा और अलीरेजा फिरौजा के साथ संयुक्त छठे स्थान पर रहे।

आनंद ने अपनी किताब ‘माइंड मास्टर’ लॉन्च के मौके पर कहा, ‘‘संन्यास लेने का ख्याल आता है लेकिन कम से कम इस साल मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। मेरे पास जितने भी टूर्नामेंट हैं, मैं उनमें अच्छा खेलना चाहता हूं।’’

इस किताब की सह लेखिका पत्रकार सुजान नीनन हैं। आनंद ने कहा, ‘‘मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। क्वालीफिकेशन चक्र काफी अनिश्चितताओं भरा है इसलिए मैं हमेशा देखता हूं कि अगर मैं किसी टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई हो गया हूं तो ही मैं इसके बारे में चिंता करूंगा लेकिन दो चरण पहले ही इसके बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं।’’

आनंद अब रैंकिंग में 15वें स्थान पर खिसक गये हैं। विश्व चैंपियनशिप में चूकने से किसी तरह के पछतावे की बात पूछने के बारे में आनंद ने कहा, ‘‘नहीं, मुझे क्यों पछतावा होना चाहिए। नहीं, बिलकुल नहीं। अगर थोड़ा सा ऐसा कुछ था तो वह पिछले साल ही था, लेकिन अक्टूबर में यह स्पष्ट हो गया था कि मैं चुनौती नहीं दे रहा हूं और बस। मैंने इसे स्वीकार कर लिया और आगे बढ़ गया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं कर लेता हूं तो यह ठीक है। लेकिन मैंने पहले ही पांच बार खिताब जीत लिये हैं। इसलिये मुझे निराश क्यों होना चाहिए?’’

टॅग्स :विश्वनाथन आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलआर प्रज्ञाननंदा बने शतरंज के विश्व नंबर एक खिलाड़ी, डिंग लिरेन को हराकर पाया ये मुकाम

अन्य खेलदेश और दुनिया के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद FIDE के उपाध्यक्ष चुने गए

अन्य खेललेजेंड्स ऑफ चेस: विश्वनाथन आनंद का निराशाजनक प्रदर्शन, आठ हार के साथ टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहे

अन्य खेललेजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट: विश्वनाथन आनंद की लगातार पांचवीं हार

भारत20 जून: मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस खोला गया, ईरान में भूकंप से मारे गए थे 40 हजार लोग, पढ़ें आज का इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!