लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: सिरिंज विवाद के बीच राष्ट्रमंडल खेल गांव में फहराया तिरंगा

By भाषा | Updated: April 2, 2018 20:25 IST

खेलों की शुरुआत से पहले भारत को शर्मसार होना पड़ा जब कुछ भारतीय खिलाड़ियों के कमरों के बाहर सिरिंज मिली।

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 2 अप्रैल: भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से पहले सिरिंज विवाद को दरकिनार करते हुए आज यहां खेल गांव में ध्वज फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खिलाड़ी काफी खुश थे और पूर मुक्केबाजी दल ने आज शाम हुए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भारतीय मुक्केबाज सिरिंज विवाद के केंद्र में हैं।

पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकोम को थिरकते हुए देखा गया जबकि भाला फेंक के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने तस्वीरें खिंचवाईं। टीम के साथ पहुंचे एक मुक्केबाजी कोच ने कहा, 'हमारा ध्यान सिर्फ ट्रेनिंग पर है, किसी अन्य चीज पर नहीं। हमें किसी और चीज के बारे में नहीं पता।' (और पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: सिरिंज विवाद में शक के घेरे में भारतीय दल, मामले की जांच शुरू)

खेलों की शुरुआत से पहले भारत को शर्मसार होना पड़ा जब कुछ भारतीय खिलाड़ियों के कमरों के बाहर सिरिंज मिली। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये मुक्केबाज हैं। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ इस मामले की जांच कर रहा है लेकिन फिलहाल उसने भारत का नाम नहीं लिया है।

आज के समारोह के भारतीय मिशन प्रमुख विक्रम सिसोदिया इस मामले पर कुछ नहीं बोले। तिरंगे को फहराते समय खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। खेलों की शुरुआत पांच अप्रैल से होगी जबकि चार अप्रैल को उद्घाटन समारोह होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!