लाइव न्यूज़ :

अमनदीप द्राल फ्लमसरबर्ग में संयुक्त चौथे स्थान पर रही

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:31 IST

Open in App

भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने आखिरी के छह होल में तीन बर्डी लगाकर एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह फ्लमसरबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रही। ‘लेडीज़ यूरोपियन टूर एक्सेस सीरीज (एलईटीएएस)’ के तहत खेली गयी प्रतियोगिता में उन्होंने शुरुआती दो दौर में 70 और 69 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर छह अंडर 210 का रहा।प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीयों में वाणी कपूर ने तीसरे और आखिरी दौर में पार 72 का कार्ड खेला और वह दो अंडर 214 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर रही। एलईटीएएस में पहली बार खेल रही दुर्गा निट्टूर (72) सात ओवर 223 के स्कोर के साथ संयुक्त 54वें जबकि अश्मिता सतीश (77) संयुक्त 58वें स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलअमनदीप द्राल स्वीडन में एलईटी एक्सेस प्रतियोगिता में संयुक्त आठवें स्थान पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!