लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिए तोक्यो जाने से पहले भारतीय दल के सभी सदस्यों का पूरा होगा टीकाकरण: आईओए

By भाषा | Updated: May 27, 2021 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को कहा कि तोक्यो खेलों के लिए जाने वाले सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को कोविड-19 के खिलाफ टीके का पहला डोज मिल गया है और उन्हें ओलंपिक के लिए देश से प्रस्थान करने से पहले इसका दूसरा डोज मिल जाएगा।

आईओए ने इससे पहले बुधवार को तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले सभी राष्ट्रीय (खेल) महासंघों से खिलाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण का विवरण मांगा था। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।

आईओए ने कहा, ‘‘ आईओए सुनिश्चित कर रहा है कि उसके माध्यम से तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और प्रतिनिधि सदस्यों सहित सभी प्रतिभागी सभी सावधानियों का पालन करें। जापान रवाना होने से पहले टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा।’’

यहां जारी बयान में आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘ वर्तमान समय में तोक्यो खेलों के लिए जाने वाले हर किसी (एथलीट, तकनीकी अधिकारी और प्रतिनिधि सदस्य) को टीके का पहला डोज लग गया है और दूसरा टीकाकरण प्रोटोकॉल के अनुसार होगा।’’

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने खेलों में भाग लेने के लिए टीकाकरण अनिवार्य नहीं किया है, लेकिन इसके अध्यक्ष थॉमस बाक का मानना ​​है कि खेलगांव के 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीका लग जाएगा।

अभी तक भारत से विभिन्न खेलों के 90 से अधिक खिलाड़ियों ने एक साल के लिये स्थगित किये गये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।

आईओए ने शनिवार को बताया था कि अभी तक कुल 148 खिलाड़ियों ने कोविड-19 के खिलाफ कम से कम पहला टीका लगवा लिया है। इसमें से 17 ने टीके के दोनों डोज ले लिये है।

आईओए ने कहा कि वह इस बात को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि भारतीय दल के सभी सदस्य तोक्यो के लिए उड़ान भरने से पहले प्लेबुक (आईओसी और आयोजन समिति द्वारा जारी दिशानिर्देश) में दिए गए आवश्यक कदमों का पालन करें।

उन्होंने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा आईओए की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सभी आवश्यक सावधानियों और दिशानिर्देशों का पालन करने का संकल्प लें। हम आईओए की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हम आईओसी एवं तोक्यो 2020 आयोजन समिति का हर संभव तरीके से समर्थन करेंगे।’’

आईओए ने भारतीय दल के प्रत्येक सदस्यों और प्रतिनिधियों के टीकाकरण में मदद के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!