लाइव न्यूज़ :

भाला फेंक एथलीट अमित कुमार डोपिंग के दोषी, एएफआई ने किया निलंबित

By भाषा | Updated: July 31, 2018 18:18 IST

अमित कुमार का परीक्षण जून में फिनलैंड के दौरे के दौरान पॉजीटिव पाया गया था।

Open in App
दिल्ली, 31 जुलाई: राष्ट्रीय अंतरराज्यीय भाला फेंक के प्रतिभाशाली एथलीट अमित कुमार को पिछले महीने फिनलैंड के दौरे के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया।  भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इस मामले को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन एथलीट के करीबी सूत्रों ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है।

फेडरेशन कप में रजत पदक जीतने वाले अमित एशियाई खेलों की टीम में जगह नहीं बना पाये थे क्योंकि वह 81 मीटर के मानदंड को हासिल करने में नाकाम रहे थे।  पता चला है कि अमित का परीक्षण जून में फिनलैंड के दौरे के दौरान पॉजीटिव पाया गया था। यह परीक्षण आईएएएफ की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) के निर्देशों पर फिनलैंड की डोपिंग रोधी एजेंसी ने किया था। 

अमित ने डोप नियंत्रण फार्म भरते समय इसका जिक्र नहीं किया था कि फिनलैंड पहुंचने से पहले उन्होंने क्या पूरक आहार लिया था। उन्हें टैस्टास्टेरोन का स्तर बहुत अधिक होने के लिये पाजीटिव पाया गया है। ऐसा किसी खास पूरक आहार लेने से होता है। 

अमित के करीबी सूत्रों ने बताया कि अगर उन्होंने अपने फार्म में पूरक आहार का जिक्र किया होता तो उन्हें राहत मिल सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि तब तक उसने यह आहार नहीं लिया था। अमित ने जो पूरक आहार लिया था वह उसमें मौजूद अवयवों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखता था। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!