लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के बीच एडीएचएम अन्य खेलों के लिये मानदंड स्थापित करेगी : बिंद्रा

By भाषा | Updated: November 27, 2020 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन (एडीएचएम) अन्य खेलों के लिये मानदंड स्थापित करेगी क्योंकि इसका आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच किया जायेगा।

दुनिया के कुछ शीर्ष धावक रविवार को यहां होने वाली एडीएचएम में भाग लेंगे जिसमें गत चैम्पियन एंडामलाक बेलिहू और सेहे गेमेचू शामिल हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान आयाोजित होने वाली यह भारत की पहली वैश्विक खेल प्रतियोगिता होगी। हाफ मैराथन में शीर्ष धावक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मैराथन शुरू करेंगे जबकि पूरी दुनिया भर से एमेच्योर मोबाइल एप के जरिये जुड़ेंगे।

बिंद्रा एडीएचएम 2020 के दूत हैं, उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘एडीएचएम 2020 महामारी शुरू होने के बाद भारतीय खेलों के लिये बहुत महत्वपूर्ण क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू कर दी लेकिन हमें उन्हें फिर से प्रतिस्पर्धा में लाना होगा। ’’

अड़तीस साल के बिंद्रा ने 2008 ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत में प्रतिस्पर्धी खेलों को बहाल करने की ओर बहुत ही अहम कदम है। यह भविष्य में अनुसरण करने के लिये अन्य खेलों के लिये मानदंड स्थापित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!