लाइव न्यूज़ :

IIT बॉम्बे: कैंटीन के बाहर 'सिर्फ शाकाहारी' वाले पोस्टर लगने पर छिड़ा विवाद, एपीपीएससी ने निंदा कर फाड़ा मैसेज

By आजाद खान | Updated: July 31, 2023 08:24 IST

वहीं इस पूरे मामले में छात्रावास के महासचिव ने सभी छात्रों को ईमेल कर लिखा है कि ''इस तरह का बर्ताव अस्वीकार्य है और किसी छात्र को किसी अन्य छात्र को कैंटीन के किसी भी हिस्से से भगाने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसी घटना दोहराई जाती है तो हम इसमें शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी बॉम्बे में एक 'सिर्फ शाकाहारी' वाले पोस्टर लगने पर विवाद हो गया है। ऐसे में इस पोस्टर की लगने की एपीपीएससी ने निंदा की और इसे दीवार से हटाया भी है। इस पूरे विवाद पर छात्रावास के महासचिव का भी बयान सामने आया है।

मुंबई: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बॉम्बे (IIT-B) की एक छात्रावास की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रावास-12 की कैंटीन के गेट पर एक पोस्टर चस्पा हुआ है जिसमें 'सिर्फ शाकाहारियों को ही यहां बैठने की अनुमति हैं' लिखा हुआ है। 

रविवार को एक छात्र प्रतिनिधि द्वारा इस घटना की जानकारी दी गई है। हालांकि ये पोस्टर किसने लगाई है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इस पोस्टर की तस्वीर वायरल होने के बाद यहां पर खाने के मुद्दे पर कई सवाल उठ रहे है। 

संस्था के अधिकारी ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए संस्था के एक अधिकारी ने दावा किया है कि उन्हें एक ऐसा पोस्टर मिला है लेकिन इस पोस्टर को किसने लगाया है, उन्हें और संस्था को इसकी जानकारी नहीं है। अधिकारी के अनुसार, यहां पर अलग-अलग तरह के भोजन करने वालों के लिए कोई एक निश्चित सीट नहीं है। 

उधर छात्र समूह आम्बेडकर पेरियर फुले स्ट्डी सर्किल (एपीपीएससी) के प्रतिनिधियों ने इस घटना की निंदा की है और दीवार पर लगे उस पोस्टर को फाड़ दिया है। मामले में बोलते हुए एपीपीएससी ने कहा है कि ''छात्रावास के महासचिव को लिखी गई आरटीआई और ई-मेल के माध्यम से यह सामने आया है कि संस्थान में अलग-अलग भोजन के लिए कोई नीति नहीं है। कुछ छात्रों ने कैंटीन के कुछ हिस्सों को 'केवल शाकाहारियों' के रूप में नामित कर दिया, जिसकी वजह से दूसरे छात्रों को वहां से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।''

 छात्रावास के महासचिव ने क्या कहा

घटना पर बोलते हुए छात्रावास के महासचिव ने सभी छात्रों के लिए एक ईमेल भेजा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ''छात्रावास की कैंटीन में जैन वितरण का एक काउंटर है लेकिन जैन भोजन करने वाले लोगों के लिए ऐसी कोई निर्धारित जगह नहीं है।'' 

महासचिव ने बताया कि उन्हें ऐसी खबरे मिल रही है कि कुछ छात्रों ने कैंटीन में बैठने और खाने के कुछ जगहों को 'जैन के बैठने वाली जगह' के रूप में नामित किया है। ऐसे में जो छात्र मांस लाते है उन्हें इस जगह पर बैठने नहीं दिया जा रहा है। 

महासचिव ने मेल में आगे लिखा है कि ''इस तरह का बर्ताव अस्वीकार्य है और किसी छात्र को किसी अन्य छात्र को कैंटीन के किसी भी हिस्से से भगाने का अधिकार नहीं है और वह भी इस आधार पर कि कोई जगह किसी विशेष समुदाय के लिए आरक्षित है। अगर ऐसी घटना दोहराई जाती है तो हम इसमें शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।'' 

टॅग्स :महाराष्ट्रIITसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग