लाइव न्यूज़ :

मोटे प्लास्टिक में लपेटकर युवकों ने शरीर के भीतर इस तरह छिपा रखा था सोना, दो तस्कर गिरफ्तार

By वसीम क़ुरैशी | Updated: May 9, 2019 13:23 IST

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन युवाओं को सोना इस तरीके से लाने के लिए बकायदा ट्रेनिंग दी गई थी. इसमें सफर की टाइमिंग और खानपान के संबंध में उन्हें विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई थी.

Open in App

8 मई मंगलवार तड़के सोना तस्करी के मामले में पकड़े गए दो युवाओं ने शरीर के बाहरी हिस्से में बांधकर नहीं, निकर में नहीं और कैप्सूल में भी नहीं बल्कि पेस्ट फार्म में मौजूद सोने को दूध के पैकेट के प्लास्टिक से कुछ मोटी प्लास्टिक की पन्नी में लपेटकर गुदा मार्ग से शरीर के भीतर रखा था. ये काफी घातक मॉडस अप्रेंटी है. सूटकेस की मैटॉलिक लाइनिंग, जूते या सैंडल की हील व रॉड फार्म में सोना तस्करी का तरीका पुराना हो चुका है.

अब ये नई मॉडस अप्रेंटी अपनाई जा रही है. जानकारों के अनुसार ये काफी घातक हैं. मोटे प्लास्टिक के कोने शरीर के भीतरी अंग को चोट पहुंचा सकते हैं और इसके नतीजे में जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन युवाओं को सोना इस तरीके से लाने के लिए बकायदा ट्रेनिंग दी गई थी. इसमें सफर की टाइमिंग और खानपान के संबंध में उन्हें विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई थी.

बताया तो यह भी जा रहा है कि बड़े कंसाइनमेंट से पहले के लिए यह महज एक ट्रायल था लेकिन नागपुर एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने साइकोलॉजिकल एनालिसिस और पारखी नजर के चलते संदिग्धों को पकड़ लिया. पकड़े गए युवा सऊदी से सीधे मुंबई भी पहुंच सकते थे फिर उन्होंने आखिर नागपुर आकर मुंबई जाने का फैसला क्यों किया? उन पर शक का ये भी बड़ा आधार बना. इसके बाद एक्सरे कराया गया जिसमें 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो गया. इसमें दोनों युवाओं के शरीर में गुदा द्वार के कुछ ऊपर प्लास्टिक में लिपटे पेस्ट फार्म गोल्ड के दो-दो पैकेट पाए गए.

कस्टम विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक तस्करी के ऐसे मामलों में जांच के दौरान कई और लिंकिंग्स का पता लगाया जाना होता है. इसीलिए कुछ जानकारियों का खुलासा करना मुनासिब नहीं होता. बॉक्स आगे ये होगा एक्शन अवैध रूप से लाए गए इस सोने की कीमत चूंकि 20 लाख रुपए से कम है. इसीलिए इस मामले में पकड़े गए युवाओं को गिरफ्तार तो नहीं किया जाएगा लेकिन उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा.

एडिशनल कमिश्नर (कस्टम) के समक्ष उनके मामले में सुनवाई होगी. उनके वकील उनका पक्ष रखेंगे. इसके बाद पेनाल्टी की रकम तय होगी. बॉक्स कोई नई बात नहीं नागपुर एयरपोर्ट पर शरीर के भीतर सोना रखकर लाए जाने के मामले पहले भी हो चुके हैं. कुछ मामलों में कैप्सूल के खाली खोखे का उपयोग भी किया गया लेकिन मोटे प्लास्टिक में लपेटकर शरीर के भीतर सोना लाने के मामले कम ही देखे गए हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग