लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने बजट पर मोदी सरकार को घेरा, LIC में विनिवेश के बहाने निजीकरण को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

By एएनआई | Updated: February 3, 2020 14:25 IST

निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को लोकसभा में अपने बजट भाषण के दौरान एलआईसी की हिस्सेदारी इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के रास्ते बेचने की सरकार की योजना की घोषणा थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने सामना में बजट को लेकर जताई निराशा, निजीकरण को बढ़ावा देने का भी आरोपशिवसेना का आरोप- हमेशा की तरह मुबंई और महाराष्ट्र को किया गया नजरअंदाज

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आईडीबीआई में विनिवेश की घोषणा को निजीकरण को बढ़ावा देने की कोशिश करार दिया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को लोकसभा में अपने बजट भाषण के दौरान एलआईसी की हिस्सेदारी इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के रास्ते बेचने की सरकार की योजना की घोषणा थी।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना ने अपने मुखमत्र में लिखा, 'केंद्र सरकार एलआईसी और आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बेचकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इससे पहले सरकार ने एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम को बेचने की घोषणा की थी।'

शिवसेना के अनुसार, 'अब सरकार एलआईसी जैसी कंपनी को बेच रही है जो आम लोगों की जिंदगी और मौत से जुड़ी हुई है। सरकार अब इसे भी बोझ मान रही है। अगर सरकार इसी तरह लगातार निजीकरण करती रही तो वह सरकार से जुड़ी अहम कंपनियों में निजीकरण को बढ़ावा देने की जिम्मेदार होगी।' 

शिवसेना ने अपने मुखपत्र के संपादकीय में केंद्र सरकार के बजट की निंदा करते हुए लिखा कि सरकार के इस बजट से मध्यम वर्ग और सर्विस-क्लास के नागरिकों को कुछ फायदा नहीं मिलेगा।

इसमें आगे लिखा गया कि हमेशा की तरह मुबंई और महाराष्ट्र को इस बजट में भी नजरअंदाज किया गया है। बता दें कि निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को संसद में बजट पेश किया था।

टॅग्स :बजट २०२०-२१नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए