लाइव न्यूज़ :

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर फिर गर्म हुई महाराष्ट्र की सियासत, सीएम शिंदे को आना पड़ा सामने, कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 2, 2023 21:36 IST

मराठा समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा तथा नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर जालना में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद अब राज्य की राजनीति भी गर्म हो गई है। सरकार को घिरता देख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को खुद सामने आना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देमराठा आरक्षण को लेकर एक बार फिर से आंदोलन तेज सरकार को घिरता देख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को खुद सामने आना पड़ाकहा- राज्य सरकार इस मामले को अदालत में लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर एक बार फिर से आंदोलन तेज हो गया है। मराठा समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा तथा नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर जालना में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद अब राज्य की राजनीति भी गर्म हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने से शनिवार को मांग की कि केंद्र सरकार संसद के आगामी विशेष सत्र में मराठा और अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) को आरक्षण देने के लिए विधेयक पारित करे। 

मराठा आरक्षण मामले पर सरकार को घिरता देख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को खुद सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा, "नवंबर 2014 में, जब तत्कालीन सीएम देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में गठबंधन (युति) सरकार सत्ता में थी, तब सरकार ने मराठा आरक्षण की घोषणा की थी। हाई कोर्ट ने भी सरकार द्वारा लिए गए मराठा आरक्षण के फैसले को बरकरार रखा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अलग फैसला लिया। हर कोई जानता है कि यह किसी की लापरवाही के कारण है। मराठा आरक्षण का मामला फिलहाल कोर्ट में है। राज्य सरकार इस मामले को अदालत में लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ कठिनाइयां हैं, और राज्य सरकार उन्हें हल करने की कोशिश कर रही है।" 

बता दें कि संभाजी नगर से  लगभग 75 किलोमीटर दूर अंबाद तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सारथी गांव में  मनोज जारांगे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी मंगलवार से ही  मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। स्थिति तब बिगड़ी जब डॉक्टरों की सलाह पर पुलिस ने जारांगे को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की। 

महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को अंबाड तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सारथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। पुलिस को यह कथित कार्रवाई तब करनी पड़ी, जब प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को भूख हड़ताल कर रहे एक व्यक्ति को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। 

शुक्रवार को जालना में हिंसा में कम से कम 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में 360 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग