लाइव न्यूज़ :

600 शिक्षकों को बुलाया एक भी नहीं आया, मध्यवर्ती संग्रहालय के सभागृह में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2019 10:22 IST

कार्यशाला के लिए सिविल लाइंस स्थित मध्यवर्ती संग्रहालय के सभागृह में कार्यक्रम के शुरू होने के समय से शाम तक यहां रखी कुर्सियां मेहमानों का इंतजार करती रहीं लेकिन इनमें बैठने वाला कोई नहीं पहुंचा.

Open in App

विश्व विरासत सप्ताह के एक दिन पहले मध्यवर्ती संग्रहालय में 600 शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था. मकसद था शिक्षक बच्चों को विरासतों को संजोने को लेकर उनका बेहतर ढंग से मार्गदर्शन कर पाएं.

कार्यशाला के लिए सिविल लाइंस स्थित मध्यवर्ती संग्रहालय के सभागृह में कार्यक्रम के शुरू होने के समय से शाम तक यहां रखी कुर्सियां मेहमानों का इंतजार करती रहीं लेकिन इनमें बैठने वाला कोई नहीं पहुंचा. छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय मुंबई व मध्यवर्ती संग्रहालय नागपुर द्वारा इस कार्यशाला के लिए पहले ही शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों को कार्यक्रम में शामिल करवाने संबंधी पत्र भेजा गया था. कुछ स्कूलों को भी ये पत्र भेजा गया.

आयोजनकर्ताओं ने शिक्षकों की मेहमाननवाजी के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी थी, नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक का इंतजाम किया था. दोपहर 1 बजे तक आयोजन से जुड़े अधिकारी शिक्षकों का इंतजार करते रहे आखिरकार वे दूसरे कामों में जुट गए और कार्यशाला पर पानी फिर गया. अधिकारी ये स्पष्ट भी नहीं कर पाए कि इस सरकारी कार्यक्रम में आखिर शिक्षकों ने दिलचस्पी क्यों नहीं दिखाई.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग