लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rain: रायगढ़ भूस्खलन में 16 की मौत, 21 लोगों को बचाया, भारी बारिश के कारण बचाव अभियान बंद, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 20, 2023 18:39 IST

Mumbai Rain: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चल रहे बचाव अभियान और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए गुरुवार से रायगढ़ जिले के खालापुर के पास भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में डेरा डाले हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबचाव अभियान कल सुबह फिर से शुरू होगा। आज 16 शव बरामद किए गए और 21 लोगों को बचाया गया।मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की राहत देने की भी घोषणा की है।

Mumbai Rain: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी में भारी बारिश और अंधेरे में और भूस्खलन के खतरे के कारण स्थानीय प्रशासन के परामर्श से बचाव अभियान बंद कर दिया गया है।

बचाव अभियान कल सुबह फिर से शुरू होगा। एनडीआरएफ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 16 शव बरामद किए गए और 21 लोगों को बचाया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चल रहे बचाव अभियान और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए गुरुवार से रायगढ़ जिले के खालापुर के पास भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में डेरा डाले हुए हैं।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की राहत देने की भी घोषणा की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और साइट पर मौजूद अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बड़े पैमाने पर भूस्खलन स्थल पर खोज और बचाव कर्मियों को इलाके के कठिन पहाड़ी इलाके के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

इरशालवाड़ी एक आदिवासी गांव है, जहां पक्की सड़क नहीं है और मुंबई-पुणे राजमार्ग पर चौक गांव निकटतम शहर है। एक अधिकारी ने कहा कि इलाके में झोपड़ियों तक जाने वाली एक छोटी सड़क बारिश के कारण फिसलन भरी हो गई है, साथ ही अर्थ-मूवर्स और उत्खनन जैसी भारी मशीनरी को वहां नहीं ले जाया जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए दो हेलीकॉप्टर तैयार रखे गए हैं, लेकिन मौसम साफ होने तक वे उड़ान नहीं भर सकते। मुंबई में कल लगातार बारिश हुई, पिछले 24 घंटों में शहर में करीब 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने गुरुवार के लिए क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठाणे के लिए गुरुवार तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। पालघर और रायगढ़ जिले रेड अलर्ट पर हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के कारण 2,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में कम से कम 125 घरों को नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि लगातार बारिश के परिणामस्वरूप, रायगढ़ में 28 में से 17 बांधों में क्षमता से अधिक पानी है।

भूस्खलन बुधवार रात करीब 11 बजे मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ। यह घटना इलाके में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति का जायजा लेने के लिए सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में लगे कर्मियों से बातचीत की।

कम से कम 103 ऐसे लोगों की पहचान की गई है जो वहां रह रहे थे। उनमें से कुछ धान के खेतों में काम के लिए बाहर गए थे और कुछ बच्चे आवासीय स्कूलों में थे। उन लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र में बचाव एवं राहत अभियान चलाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह गांव भूस्खलन संभावित गांवों की सूची में नहीं था। अब हमारी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को बचाना है।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। लगातार भारी बारिश हो रही है और मलबे का 20 फुट ऊंचा ढेर लग गया है।’’ उन्होंने कहा कि अधिकारी बचाव अभियान के लिए मशीनरी ले जाने में सक्षम नहीं हैं।

यह गांव मोरबे बांध से छह किमी दूर है, जो नवी मुंबई को पानी की आपूर्ति करता है। यह माथेरान और पनवेल के बीच स्थित इरशालगढ़ किले के पास स्थित है और यह किला प्रबलगढ़ का एक सहयोगी किला है। इरशालवाड़ी एक आदिवासी गांव है जहां पक्की सड़क नहीं है।

मुंबई-पुणे राजमार्ग पर चौक गांव निकटतम शहर है। 30 जुलाई 2014 को पुणे जिले की अंबेगांव तहसील के मालिन गांव में हुए भूस्खलन के बाद यह महाराष्ट्र में सबसे बड़ा भूस्खलन है। भूस्खलन की उस घटना में लगभग 50 परिवारों वाले पूरे आदिवासी गांव में तबाही मच गई थी और मरने वालों की अंतिम संख्या 153 बताई गई थी।

टॅग्स :मुंबईमुंबई बारिशएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारतMaharashtra: सत्तारूढ़ महायुति में दरार की खबरों के बीच, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नगर निगम चुनावों से पहले सहयोगियों को 'गठबंधन धर्म' का संदेश

भारतसिंधुदुर्ग स्थानीय निकाय चुनावः संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं?, भाजपा नेता नितेश राणे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुए पूछे सवाल?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग

महाराष्ट्रMaharashtra New CM Updates: सीएम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू! विधायक दल के साथ बीजेपी की आज बैठक..., जानें अपडेट