लाइव न्यूज़ :

Maratha Quota Stir: मराठा आरक्षण की मांग पर सरकार के साथ बनी सहमति, मनोज पाटिल ने आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

By अंजली चौहान | Updated: January 27, 2024 08:15 IST

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल का कहना है, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध अब खत्म हो गया है। हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। हम उनका पत्र स्वीकार करेंगे। मैं जूस पीऊंगा।"

Open in App

Maratha Quota Stir: महाराष्ट्र में लंबे समय से चल रहा मराठा आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है। मराठा आरक्षण की वकालत करने वाले एक कार्यकर्ता मनोज पाटिल ने कहा कि हमारा विरोध समाप्त हो रहा है क्योंकि हमारी मांगे मान ली गई है।

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कि महाराष्ट्र सरकार ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है, उन्होंने विरोध समाप्त करने की घोषणा की, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध अब खत्म हो गया है। हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। हम उनका पत्र स्वीकार करेंगे। 

मनोज पाटिल का कहना है कि वह आज मुख्यमंत्री के हाथों से जूस पीकर अपना आंदोलन खत्म करेंगे। 

मनोज पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी

मनोज पाटिल ने चिन्हित 54 लाख लोगों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को संबोधित करते हुए कहा कि ये प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने मराठा आरक्षण के संबंध में एक सरकारी प्रस्ताव जारी करने पर जोर देते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार को आगाह किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर शनिवार सुबह मुंबई की ओर संभावित मार्च की चेतावनी दी।

इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से राज्य में मराठा आरक्षण की मांग से संबंधित सभी पुलिस मामलों को वापस लेने का आह्वान किया।

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग