लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा: नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, 3 की मौत, 8 लापता

By अनिल शर्मा | Updated: September 14, 2021 15:23 IST

अमरावती के एसपी हरि बालाजी के मुताबिक नाव पलटने की घटना आज सुबह 11 बजे हुई जिसमें 3 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है वहीं 3 अभी भी लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही हैनाव पर सवार सभी 11 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैंडूबे हुए व्यक्तियों में से 3 के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि 3 लापता हैं

महाराष्ट्रः राज्य के वर्धा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां के वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। ये सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। अमरावती के एसपी हरि बालाजी के मुताबिक नाव पलटने की घटना आज सुबह 11 बजे हुई जिसमें 3 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है जिनमें एक नाबालिग बच्ची भी है। वहीं 3 अभी भी लापता हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लगातार बारिश होने की वजह से नदियां उफान पर हैं। वर्धा नदी भी अपने उफान पर हैं। नदी के एक किनारे से दूसरी तरफ जाते समय नौका पलट गई। हालांकि नाव कैसे डूबी है इसका सटीक पता नहीं चल पाया है। घटना बेनोदा थाना क्षेत्र के वरुद तालुका के झुंज गांव के पास हुई है। परिवार दशक्रिया अनुष्ठान के लिए गाडेगांव आया हुआ था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस दल और स्थानीय विधायक देवेंद्र वहां पहुंचे।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही असम में एक नाव हादसा हुआ था जिसमें 80 से ज्यादा लोग डूब गए थे। असम को जोरहाट में दो नाव आपस में टकरा गई थीं जिसकी वजह से एक नाव पलट गई जिसमें 80 लोग डूब गए थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग