लाइव न्यूज़ :

मुंबई में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार की 6 गाड़ियों से भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Published: November 10, 2023 7:32 AM

मुंबई के वर्ली से उत्तर की ओर बांद्रा की ओर जा रही एक कार ने टोल प्लाजा पर खड़ी कई कारों को टक्कर मार दी।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर छह गाड़ियों से जा टकराई जिसके बाद भीषण हादसा हो गया। गाड़ियों से टक्कर में करीब नौ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए वहीं, तीन लोगों की मौत की खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 10:15 बजे हुई जब कार वर्ली से उत्तर की ओर बांद्रा की ओर जा रही थी।

जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा, "आज रात करीब 10:15 बजे एक गाड़ी वर्ली से उत्तर दिशा में बांद्रा की ओर जा रही थी, सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले एक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टकराने के बाद कार की गति तेज हो गई और टक्कर मार दी।" उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर 2-3 गाड़ियां।

इस घटना में कुल 6 गाड़ियां टकराई हैं। अब तक कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। 

अधिकारी ने कहा, "घायलों में से चार की हालत स्थिर है और अन्य दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और अन्य पांच भाभा अस्पताल में भर्ती हैं।"

तेज रफ्तार कार का ड्राइवर गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी गुजरात का 45 वर्षीय व्यक्ति है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिससड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: सड़क पर इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए नाच रहे पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल, लोग भड़के, देखिए

कारोबारNarayanan Vaghul Passes Away: एसबीआई से करियर, 11 वर्षों तक आईसीआईसीआई के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रहे, 88 वर्ष की उम्र में निधन, जानें कौन थे...

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health: ट्यूमर के ऑपरेशन से पहले टूटी राखी, ऑन कैमरा फैन्स से की दुआ मांगने की अपील

क्राइम अलर्टPalghar Husband Murder Wife: घर में सो रहे पति 26 वर्षीय अजय रघुनाथ बोचल की कुल्हाड़ी मारकर पत्नी ने की हत्या, आरोपी ने पुलिस से कहा- चरित्र पर संदेह करता था, कई आदमी से नाम जोड़ता

बॉलीवुड चुस्कीWatch: मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के घेरे में नजर आए सलमान खान, सिक्योरिटी देख उड़े फैन्स के होश

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रब्लॉग: कब तक जान के लिए खतरा बनते रहेंगे अवैध होर्डिंग?

महाराष्ट्रMumbai Rains: मुंबई में आई धूल भरी आंधी, अटल सेतु ब्रिज पर लोगों को दिखना हुआ कम, सामने आया वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024 Phase 3: 12 राज्य, 1351 उम्मीदवार और 93 सीट, जानें कौन-कौन प्रमुख प्रत्याशी

भारतMaharashtra Lok Sabha Polls 2024: महाराष्ट्र में तीसरे चरण की वोटिंग के तहत इन प्रमुख सीटों पर मतदान कल, जानें कैंडिडेट्स और मतदान का समय

महाराष्ट्रब्लॉग: जल पाने की मुश्किल में कल कैसे होगा?