लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में एनसीपी, वर्ली से उतारेगी मजबूत उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 09:25 IST

Aditya Thackeray: पहली बार चुनाव मैदान में उतरने जा रहे ठाकरे परिवार के सदस्य आदित्य को एनसीपी वर्ली सीट पर कड़ी चुनौती देने के मूड में

Open in App
ठळक मुद्देशिव सेना आदित्य ठाकरे को वर्ली से उतारेगी चुनाव मैदान मेंएनसीपी आदित्य को कड़ी चुनौती देने के मूड में, उतारेगी मजबूत उम्मीदवार

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे आदित्य ठाकरे ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उतरने का ऐलान किया है। आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं। बालासाहब ठाकरे द्वारा 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद से परिवार के किसी सदस्य ने न तो चुनाव लड़ा है और नही कोई संवैधानिक पद ग्रहण किया है।

एनसीपी उतारेगी आदित्य ठाकरे के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार

इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने ऐलान किया है वह वर्ली सीट से चुनाव लड़ने जा रहे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेगी।

एनसीपी नेता अजित पवार ने ऐलान किया है कि आदित्य ठाकरे को चुनाव में वर्ली सीट पर एनसीपी की मजबूत चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम आदित्य को खिलाफ मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेंगे। इसकी घोषणा 2 अक्टूबर को की जाएगी। आदित्य ठाकरे को चुनाव मैदान में उतारकर शिवसेना की नजरें सीएम पद पर

आदित्य ठाकरे को चुनाव मैदान में उतारकर शिवसेना की नजरें मुख्यमंत्री पद पर हैं। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि आदित्य ठाकरे उपमुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और अगर ठाकरे परिवार का कोई सदस्य सरकार में शामिल होता है वह पद मुख्यमंत्री का होना चाहिए।

शिवे सेना नेता संजय राउत ने कहा, 'अगर वह (आदित्य) युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं तो वह सरकार भी चला सकते हैं। अगर शिव सेना परिवार का कोई सदस्य सरकार में शामिल होता है, तो वह सिर्फ उपमुख्यमंत्री का पद नहीं होगा, बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।'

टॅग्स :शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार