लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी 'बड़े भाई' की भूमिका में, शिवसेना 50-50 फॉर्मूले से पीछे हटी, इतनी सीटों पर हुआ समझौता?

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 1, 2019 10:31 IST

BJP, Shiv Sena: बीजेपी और शिवसेना ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों में साथ-साथ लड़ने का फैसला किया है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने किया गठबंधन का ऐलानविधानसभा चुनावों में पहली बार बीजेपी शिवसेना के साथ प्रमुख साझेदारी की भूमिका में होगी

बीजेपी और शिवसेना ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को गठबंधन का ऐलान कर दिया। ये ऐलान दोनों पार्टियों द्वारा जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में किया गया है। 

हालांकि दोनों पार्टियों के बीच अभी सीटों के बंटवारों को लेकर आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है और 288 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 162 और शिव सेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 

पहली बार बीजेपी होगी प्रमुख साझेदार की भूमिका में

अगर ऐसा हुआ तो अब तक महाराष्ट्र में अब तक बड़े साझेदार की भूमिका में रही शिव सेना से ये तमगा छिन जाएगा और बीजेपी प्रमुख भूमिका में आ जाएगी। इससे पहले 2019 लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी ने 25 जबकि शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

इससे शिव सेना के 50-50 फॉर्मूले से पीछे हटने के संकेत भी मिल रहे हैं, जिसके तहत दोनों पार्टियों को 144-144 सीटों पर चुनाव लड़ना था। 

2014 में बीजेपी ने जीती थी शिवसेना से ज्यादा सीटें

2014 के विधानसभा चुनावों में इन दोनों पार्टियों ने अकेले चुनाव लड़ा था और बीजेपी ने 122 और शिव सेना ने 63 सीटें जीती थीं।  

शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि 90 के दशक में बीजेपी शिवसेना से ज्यादा सीटों की गुहार लगाती थी और अब शिवसेना बीजेपी की दया पर निर्भर है। इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और वरिष्ठ शिवसेना नेता सुभाष देसाई द्वारा जारी हस्ताक्षरित संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियों ने साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया। 

वहीं सोमवार को ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने वर्ली से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इसके साथ ही आदित्य ठाकरे परिवार के ऐसे पहले सदस्य बन गए हैं, जो चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी